आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 25 Sept 2018

2025 तक ऑडी लाएगी 12 इलेक्ट्रिक कारें

लेखक Feature Desk

इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में ऑडी सबसे पहले दो एसयूवी ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक को उतारेगी। इसके बाद कंपनी लवांते का इलेक्ट्रिक अवतार भी उतार सकती है। कंपनी ने साल 2025 तक कुल 12 इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतारने की योजना बनाई है।

इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने के लिए ऑडी कुल चार प्लेटफार्म का इस्तेमाल करेगी। इस लिस्ट में एमएलबी, ई-प्लेटफार्म, पीपीई और एमईबी प्लेटफार्म शामिल हैं। इन में से पीपीई और ई-प्लेटफार्म को कंपनी ने पोर्श के साथ मिलकर तैयार किया है।

ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की बात करें तो इन्हें एमएलबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर फॉक्सवेगन ग्रुप भी कुछ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें तैयार होंगी। भारत की बात करें तो यहां ऑडी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-ट्रॉन हो सकती है।

यह भी पढें :

Article By Cardekho.com

audi · audi etron · etron · e-tron · eqc · electric cars · ev · audi electric

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।