Automobile · संग्रह · 13 Dec 2018
दिसंबर के महीने इन कारों को खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
लेखक Feature Desk
नया साल आने को है ऐसे में लगभग सभी कार कंपनियां अपने ईयर-एन्ड ऑफर के साथ ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है। ऐसे ही कुछ लुभाउने ऑफर्स वाली हैचबैक कारों को हमने आपके लिए छांटा है, ताकि 2018 खत्म होने से पहले आपको सबसे अच्छी डील्स मिल सके। तो आइये जानते है किस हैचबैक कार पर मिलेगा आपको सबसे ज्यादा फ़ायदा :
होंडा ब्रियो
कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली): 4.73 लाख रुपए से 6.82 लाख रुपए
कंपनी इस माह बरियो पर 1 रुपए में इनश्योरेंस दे रही है, जिसकी वास्तविक कीमत 19,000 रुपए हैं। होंडा ब्रियो पर कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों के लिए यह राशि अलग-अलग हो सकती है।खरीदारों को उनके बारे में जानने के लिए अपने नजदीकी डीलरों से संपर्क करना होगा।
हौंडा जैज़
कीमत: 7.35 लाख रुपए से 9.29 लाख रुपए
होंडा जैज़ पर भी डीलर विशेष कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरों से संपर्क करना होगा।
फोर्ड फिगो
कीमत: 5.59 लाख रुपए से 8.25 लाख रुपए
फोर्ड ने फिगो हैचबैक पर 1.08 लाख रुपए तक के नगद डिस्काउंट की पेशकश की है। साफ़ है कंपनी फिगो का मौजूदा स्टॉक जल्द निकलना चाहती है, क्योंकि मार्च 2019 में कंपनी फिगो के फेसलिफ्ट वर्ज़न को बाजार में उतारेगी।
रेनो क्विड
कीमत: 2.67 लाख रुपए से 4.63 लाख रुपए
नकद छूट केवल जम्मू-कश्मीर, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्यों में मिलेगा। अन्य ऑफर पूरे देश में उपलब्ध हैं।
टाटा बोल्ट
कीमत: 4.97 लाख रुपए से 7.57 लाख रुपए
टाटा बोल्ट पर 50,000 रुपये की फ्लैट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीज़ल इंजन दोनों के साथ उपलब्ध है।
हुंडई इयोन
कीमत: 3.35 लाख रुपए से 4.68 लाख रुपए
हुंडई की इस एंट्री-लेवल हैचबैक पर 65,000 रुपये के लाभ दिए जा रहे हैं।
हुंडई ग्रैंड आई10
कीमत: 4.91 लाख रुपए से 7.52 लाख रुपए
हुंडई ने ग्रैंड आई10 स्पोर्टज़ की कीमतों में 1.07 लाख रुपए से 1.12 लाख रुपए तक कटौती हैं। कीमत में यह कटौती कार के रंग के आधार पर की गई है। यह ऑफर 31 दिसम्बर 2018 तक ही मान्य है।
ग्रैंड आई10 के अन्य वेरिएंट्स पर भी कई फायदें दिए जा रहे हैं। जिन्हें आप यहां जानेंगे:-
हुंडई एलीट आई20
कीमत: 5.43 लाख रुपए से 9.23 लाख रुपए
हुंडई एलीट आई20 पर 50,000 रुपए तक के लाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही, आई20 की खरीद पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी (2+1), रोड साइड असिस्टेंट के साथ दी जा रही है।
निसान माइक्रा
कीमत: 5.07 लाख रुपए से 7.91 लाख रुपए
निसान माइक्रा और माइक्रा एक्टिव पर डीलर विशेष कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरों से संपर्क करना होगा।
डैटसन रेडी-गो
कीमत: 2.59 लाख रुपए से 4.15 लाख रुपए
ध्यान दे : कंपनी दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद में 12,000 रुपये के अतिरिक्त फायदे दे रही है।
अगर आप पहली बार कार खरीद रहे है या अपनी मौजूदा कार को बड़ी या बेहतर कार में अपग्रेड करना चाहते है तो ऐसे में ईयर-एंड डिस्काउंट ऑफर आपके लिए काम का साबित हो सकता है। हालांकि अगर आप ऐसे ग्राहक है जो अक्सर कारों को बदलते है, तो हमारा सुझाव है कि आप 2019 में ही कार ख़रीदे। जिससे आपको बेहतर री-सेल वैल्यू मिलेगी।
Honda Brio · Hatchbacks · hatchback car · Honda Jazz · Ford Figo · Reno Quid · Hyundai Ion · Hyundai Grand I10
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।