आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 3 Jan 2019

बीएमडब्ल्यू इंडिया की वेबसाइट पर आई एक्स7 एसयूवी

लेखक Feature Desk

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक्स7 एसयूवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट पर कर दिया है। जनवरी 2019 के आखिर तक कंपनी इसकी कीमतों का खुलासा करेगी। देश में यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी होगी। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज़ जीएलएसऔर लैंड रोवर डिस्कवरी से होगा।

बीएमडब्ल्यू एक्स7 को सबसे पहले ला ऑटो शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। कुछ समय पहले इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कद-काठी के मामले में यह मुकाबले में मौजूद कारों से बड़ी है। इस में सात पैसेंजर बैठ सकते हैं।

भारत आने वाली एक्स7 में 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 400 पीएस की पावर और 760 एनएम का टॉर्क देगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल में पहला है 3.0 लीटर इनलाइन इंजन, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा 4.4 लीटर का वी8 इंजन है, इसकी पावर 462 पीएस और टॉर्क 650 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जड़े है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करते हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली एक्स7 एसयूवी में अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाले सभी फीचर दिए जा सकते हैं। इस लिस्ट में ऑटो पार्किंग, एयर सस्पेंशन, पैनारोमिक सनरूफ और इम्बेडेड एलईडी लाइटें आदि शामिल हैं। एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल, स्टॉप-गो फंक्शन, स्टीयरिंग और लैन कंट्रोल असिस्टेंस, लैन चेंज और लैन डिर्पाचर वार्निंग, लैन कीप असिस्टेंस, साइड कोलिशन प्रोटेक्शन, क्रॉसिंग ट्रेफिक वार्निंग, रोंग-वे वार्निंग और हैड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी आएंगे। बीएमडब्ल्यू एक्स7 की सेकेंड रो में कैप्टेन सीटें आएंगी, आप चाहें तो बेंच सीट का विकल्प भी चुन सकते हैं।

BMW · X7 SUV · Land Rover Range · Mercedes Benz G Class · car

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।