आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 14 Dec 2018

लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट का अपडेट मॉडल किया लॉन्च, इतनी है कीमत

लेखक Feature Desk

लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट का अपडेट अवतार लॉन्च किया है। यह पहले की तरह चार वेरिएंट प्योर, एसई, एचएसई और एचएसई लग्ज़री में उपलब्ध है। इसकी कीमत 44.68 लाख रूपए से शुरू होती है जो 60.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

अपडेट डिस्कवरी स्पोर्ट को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में पहले वाला 2.0 लीटर इंजन लगा है, इसकी पावर 240 पीएस और टॉर्क 340 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में पहले से ज्यादा पावरफुल 2.0 लीटर इंजन लगा है। पावरफुल इंजन को एसई और एचएसई वेरिएंट तक सीमित रखा गया है। इसकी पावर 179 पीएस और टॉर्क 430 एनएम है। एंट्री-लेवल वेरिएंट प्योर के मुकाबले इस में 30 पीएस की ज्यादा पावर और 48 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है।

लैंड रोवर ने अपडेट डिस्कवरी स्पोर्ट के लिए डायनामिक डिजायन पैक भी लॉन्च किया है। यह पैक खासतौर पर एचएसई लग्ज़री वेरिएंट के लिए है। इस पैकेज के जरिये आप डिस्कवरी स्पोर्ट को और भी दमदार बना सकते हैं।

इस पैक में बॉडी स्टाइल किट, क्रोम फिनिशिंग वाले टेलपाइप, ब्लैक ग्रिल, ब्लैक कलर वाली पिछली लाइसेंस प्लेट और रेड कलर वाली स्पोर्ट बैजिंग शामिल है। 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट के टच प्रो इंफोटेंमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है।

Land Rover · Discovery Sport · petrol engines · diesel engines · HSE luxury · tailpipes · लैंड रोवर · डिस्कवरी स्पोर्ट

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।