Automobile · संग्रह · 28 Sept 2018
क्या इस नवरात्रि घर ला पायेंगे महिन्द्रा मराज़ो, जानिये यहां
लेखक Feature Desk
अगर आप इस नवरात्रि पर महिन्द्रा की हाल ही में लॉन्च हुई मराज़ो एमपीवी को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। यहां हमने महिन्द्रा मराज़ो के वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी साझा की है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको नवरात्रि पर कार की डिलीवरी मिलेगी या नहीं। यहां देखिए किस शहर में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है...
| दिल्ली | दो सप्ताह |
| बैंगलुरू | छह सप्ताह |
| मुंबई | छह सप्ताह |
| पुणे | चार सप्ताह |
| हैदराबाद | छह सप्ताह |
| कोलकाता | छह सप्ताह |
ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार महिन्द्रा मराज़ो के लिए दिल्ली में सबसे कम इंतजार करना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली के रहने हैं और जल्द से जल्द कार की बुकिंग करवाते हैं तो शायद आप नवरात्रि पर इसे घर ला सकते हैं। बैंगलुरू, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के रहने वाले अगर अभी बुकिंग कराते हैं तो उन्हें दशहरा या दिवाली तक कार की डिलीवरी मिल सकती है।
यह भी पढें : महिन्द्रा मराज़ो की तुलना टाटा हैक्सा से
Mahindra Marazzo · Mahindra and Mahindra · new Mahindra MPV · Marazzo price
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।