आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 30 Jan 2019

माइलेज कंपेरिज़न: नई वैगन-आर Vs सैंट्रो Vs टियागो Vs डैटसन गो Vs सेलेरियो

लेखक Feature Desk

भारतीय ग्राहक कार खरीदते समय कीमत को सबसे ज्यादा तव्व्जों देते हैं। कीमत के बाद ग्राहकों का फोक्स कार के माइलेज पर रहता है। यही वजह है कि इन दिनों कंपनियों में कारों के माइलेज को बढ़ाने की होड़ मची हुई है। हमने हाल ही में लॉन्च हुई मारूति सुजुकी वैगन-आर के एआरएआई माइलेज की तुलना इसके प्रतिद्वंदियों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां : -

2019 वैगन-आर केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है, इसलिए हमने यहां सभी कारों के केवल पेट्रोल इंजनों की ही तुलना की है। 

सेगमेंट में सबसे ज्यादा भारी कार होने के बावजूद भी टाटा टियागो का माइलेज सबसे ज्यादा है। साथ ही यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल कार भी है। माइलेज की इस रेस में मारूति सेलेरियो दूसरे और नई वैगन-आर तीसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि वैगन-आर का 1-लीटर इंजन यूनिट मारूति सेलेरियो वाला ही है, इसके बावजूद भी वैगन-आर का माइलेज सेलेरियो से कम है। सेगमेंट में केवल वैगन-आर और सैंट्रो में ही 4-सिलेंडर इंजन मिलता हैं लेकिन सैंट्रो का वेट वैगन-आर से ज्यादा है जो इसके माइलेज में पीछे होने की एक वजह हो सकती है।  

Watch on YouTube

New Wagon-R · Santro · Tiego · Datson Go · Celierio.

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।