आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 14 Dec 2018

नए साल से महंगी होंगी रेनो की कारें, जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ सकती है कीमत

लेखक Feature Desk

रेनो इंडिया ने भारत में अपनी कारों के दाम बढ़ने की घोषणा कर दी है। कंपनी के अनुसार कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक का इज़ाफा किया जाएगा। कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 4,000 रुपये से लेकर 19,875 रुपये के मध्य की जाएगी। 

नई कीमतें 01 जनवरी 2019 से लागू होंगी। कंपनी ने कीमत में वृद्धि की वजह बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत और डॉलर के मुकाबले रूपए के घटते-बढ़ते मूल्य को बताया है।

यहां देखिए किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ सकती है:-

रेनो के अतिरिक्त, टोयोटा, इसुजु और बीएमडब्ल्यू भी 1 जनवरी 2019 से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की वृद्धि करने जा रहे हैं। 

Reno India · cars · models · company · dollar · Rio · Toyota · Isuju

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।