आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 30 Jan 2019

टाटा हैरियर के माइलेज से उठा पर्दा, जानें जीप कंपास और हुंडई क्रेटा के मुकाबले कैसा है प्रदर्शन

लेखक Feature Desk

भारतीय खरीदारों के लिए कार की कीमत एक महत्वपूर्ण बिंदु है, लेकिन एक और महत्वपूर्ण बिंदु है जिसका भारतीय कार बाजार में बहुत अधिक महत्व है और वह है "माइलेज"। टाटा ने भी हाल ही में लॉन्च हुई हैरियर एसयूवी की एआरएआई द्वारा प्रमाणित माइलेज का खुलासा कर दिया है।  

एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) के अनुसार हैरियर का माइलेज 16.79 किमी/लीटर है। यहां हमने टाटा हैरियर के इंजन स्पेसिफिकेशन और माइलेज की तुलना 12 लाख रुपए से ऊपर की कुछ मिड-साइज एसयूवी से की है, आइए एक नज़र डालें इस पर भी : -

चूँकि हैरियर केवल डीज़ल इंजन में ही उपलब्ध है, ऐसे में हमने यहां सभी कारों के केवल डीज़ल इंजनों की तुलना की है। क्रेटा और हैक्सा एसयूवी में दो डीज़ल इंजनों का विकल्प मिलता है, लेकिन यहां हमने ज्यादा पावरफुल इंजन का चयन किया है। 

हुंडई क्रेटा को छोड़ हैरियर का इंजन डिस्प्लेसमेंट अन्य सभी कारों के लगभग बराबर है। जिसके बावजूद भी इसका माइलेज एसयूवी500 के सिवा अन्य सभी कारों से कम है। जिसके पीछे वजह हैरियर का बड़ा आकार हो सकता है। बता दें, हैरियर और एक्सयूवी500 कद-काठी के मामले में एक दूसरे के बराबर है। 

हैरियर में भी जीप कंपास वाला 2 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया हैं। हालांकि हैरियर में यह कम-पावर ट्यूनिंग के साथ मिलता है। टाटा हैरियर का कर्ब वेट 1675 किग्रा है, वहीं जीप कंपास का वेट 1537 किग्रा हैं। कंपास, हैरियर की तुलना में लगभग 150 किलोग्राम हलकी है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि हैरियर का माइलेज कम्पास की तुलना में कम है। 

Watch on YouTube

Tata Harrier · cars · Hyundai · petrol.

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।