आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Automobile · संग्रह · 22 Jan 2019

क्या अपने प्रतिद्वंद्वियों से सस्ती होगी 2019 वैगन-आर? जानिए संभावित कीमत

लेखक Feature Desk

मारूति सुजुकी 23 जनवरी को वैगन-आर हैचबैक का नया वर्ज़न उतारने जा रही है। इसे ऑल्टो और इग्निस के बीच पोजीशन किया जाएगा। 2019 वैगन-आर को कुल 2 पेट्रोल इंजन विकल्पों में उतारा जाएगा, इनमे 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं। हालांकि कार का बेस वेरिएंट केवल 1.0 लीटर इंजन और टॉप वेरिएंट 1.2 लीटर इंजन के साथ ही आएगा। वहीं, वीएक्स वेरिएंट दोनों इंजन विकल्पों मे उपलब्ध होगा।      

आइए नजर डालते हैं 2019 वैगन-आर की संभावित कीमतों पर: -

वर्तमान में उपलब्ध वैगन-आर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं। इसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। हालांकि नई वैगन-आर को लॉन्च के समय सीएनजी विकल्प के साथ नहीं उतारा जाएगा। कंपनी भविष्य में इसे सीएनजी के साथ उतार सकती है। इसके अलावा, 2019 वैगन-आर में नए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जाएगा। यहीं इंजन इग्निस, स्विफ्ट और बलेनो में भी मिलता हैं। मौजूदा मॉडल की तरह नयी वैगन-आर भी मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) दोनों में उपलब्ध होगी। 

आइए एक नज़र डाले मौजूदा वैगन-आर की कीमतों पर भी :-

हमने 2019 वैगन-आर की संभावित कीमतों की तुलना इसके प्रतिद्वंद्वियों की वास्तविक कीमतों से की है, जिन्हें आप यहां जानेंगे :-

हमारी अनुमानित कीमतों के अनुसार नई वैगन-आर अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले थोड़ी महंगी हो सकती है। हालांकि इसके लॉन्च पर ही साफ़ हो पाएगा की यह एक वैल्यू-फॉर-मनी कार होगी या नहीं। 

2017 Wagon-R · alto car · petrol.

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।