आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Education · संग्रह · 3 Feb 2021

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा की जानकारी, यहां देखें कैसे कर सकते हैं एप्लाई

लेखक Feature Desk

2021 लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई 2021-23 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन उन उम्मीदवारों के लिए है जो उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों और उनसे संबंधित घटक महाविद्यालयों में बीएड डिग्री के लिए इस वर्ष दाखिला लेना चाहते हैं।
हर साल की तरह इस साल भी छात्रों को इस ख़बर का इंतज़ार था जो आज आ गई है। जो भी स्टूडेंट यह परीक्षा देना चाहता है वो यूपी बीएड 2021 प्रॉस्पेक्टस लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जो ऊपर लिखी है वहां जा कर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बीएड आवेदन से जुड़ी ज़रूरी बातें -

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 18 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तारीख- 15 मार्च 2021
लेट फीस सहित ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तारीख- 22 मार्च 2021
प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने की तारीख- 10 मई 2021
प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख - 19 मई 2021
प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की संभावित तारीख - 20-25 जून 2021

योग्यता -

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पीजी की डिग्री हासिल की हो. आवेदकों के पास विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में से कोई एक सब्जेक्ट होना जरूरी है.

बीई या बीटेक में गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पीजी योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

यूपी के जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – 1500 रुपये
यूपी के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए – 750 रुपये
अन्य राज्यों के सभी उम्मीदवारों के लिए – 1500 रुपये
विलंब शुल्क – 1000 रुपये अतिरिक्त, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये ।

lucknow university · uttar pradesh · cm yogi · lucknow b.edexams · b.ed entrance exam

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।