Education · संग्रह · 15 Apr 2019
NEET 2019: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां- पढ़ें परीक्षा की पूरी डिटेल्स
लेखक Feature Desk
आज जारी होंगे NEET ऐडमिट कार्ड। बता दें, मेडिकल एडमिशन के लिए होने वाली नीट परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाएगा. इस साल, देश और विदेश में मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. पिछले साल नीट के लिए 13 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. इस साल से सरकार ने भारतीय छात्रों के लिए विदेश में भी मेडिकल कोर्सेज में दाखिले लेने के लिए नीट परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है. यानी अगर आप विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तब भी आपको नीट परीक्षा देनी होगी.
NEET 2019 Admit Card को ऐसे करें डाउनलोड
1. नैशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं
2. यहां होमपेज पर ही नीट 2019 ऐडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
4. नए पेज पर मांगी गई डीटेल्स डालें और सबमिट करें।
5. सबमिट करते ही आपका ऐडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
NEET Admit Card पर आपका परीक्षा केन्द्र, समय और अन्य जानकारियां दी गई होंगी। ऐडमिट कार्ड को लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए ही डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐडिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकता है इसलिए समय समय पर ऑफिशल वेबसाइट को चेक करते रहें।
NEET 2019 · आज · एडमिट कार्ड · परीक्षा · डिटेल्स:neet · 2019 · admit card · exam
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।