आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Education · संग्रह · 19 Jan 2019

बनाए रखे नजर, क्योंकि आज SSC आज जारी करेगा CHSL एग्जाम के नोटिफिकेशन

लेखक Feature Desk

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC 19 जनवरी यानी आज सम्मिलित उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) 10+2 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा। इन सभी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर लॉग इन कर, इससे जुड़ी अधिक जानकारी ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2019 के मुताबिक 18 साल से कम और 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवारो को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। यह फीस एसबीआई चालान, एसबीआई नेट बैंकिंग या मास्टर, वीसा और मिस्ट्रो डेबिट कार्ड से भी भरी जा सकती है। SSC CHSL 2019 भर्ती में चुनने के लिए उम्मीदवार को तीन स्टेज से गुजरना होगा।

SSC CHSL Tier 1 पहली स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (SSC CHSL CBT Exam) आयोजित की जाएगी जो 200 नंबर की होगी और इसमें हर एक गलत आंसर करने पर आधा यानी 0.5 मार्क की निगेटिव मार्किंग होगी। वहीं SSC CHSL Tier 2 सेकेंड स्टेज में 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी जिसमें सिर्फ 1 घंटे का समय दिया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इस राउंड को पास करेगा तो तीसरे स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगा। तीसरे स्टेज (SSC CHSL Tier 3) में उम्मीदवार का स्किल टेस्ट और टायपिंग टेस्ट लिया जाएगा।

आपको बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) भारत सरकार के अंतर्गत आने वाला एक ऐसा कमीशन है जो अलग-अलग मंत्रालयों के कई पदों पर भर्ती निकालता है। दिल्ली में एसएससी का हेडक्वार्टर है और प्रयागराज, मुंबई, कोलकाता, गुवाहटी समेत देश के कई प्रमुख शहरों में इसके रीजनल दफ्तर हैं।

SSC CHSL 2019 · SSC CHSL 2019 notification · SSC CHSL 2019 notification Date · SSC recruitment 2019 · SSC recruitment

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।