आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Education · संग्रह · 9 Feb 2021

झारखंड लोक सेवा आयोग में इतने सौ पदों पर निकली वैकेंसी, 15 फरवरी से करें अप्लाई

लेखक Feature Desk

जेपीएससी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है इसमें काम करने का। जी हां झारखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी 2021 से शुरू होगी.


आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर 15 मार्च 2021 को या उससे पहले आवेदन करना होगा. हालांकि, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2021 है।

कब होनी है परीक्षा -

आयोग 2 मई 2021 को जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, जो सितंबर 2021 के चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाली है।

वैकेंसी -

इस भर्ती परीक्षा के ज़रिए 252 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

1.डिप्टी कलेक्टर - 44 रिक्तियां
2.पुलिस सब इंस्पेक्टर - 40 रिक्तियां
3.ज़िला समन्वयक - 16 रिक्तियां
4.जेल अधीक्षक - 2 पद
5.सहायक निदेशक - 2 पद
6.सहायक नगर आयुक्त - 65 पद
7.झारखंड शिक्षा सेवा || - 41 पद
8.जूनियर रजिस्ट्रार - 10 पद
9.सहायक रजिस्ट्रार - 6 पद
10.योजना अधिकारी - 9 पद
11.प्रोबेशन अधिकारी - 17 पद

ranchi · jharkhand · jharkhand news · JPSC exam · JPSC jobs · government job · vacancy 2021 · ranchi news

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।