Education · संग्रह · 23 Mar 2017
स्पोकेन इंग्लिश बेहतर करनी हो तो अपनायें ये तरीके
लेखक Feature Desk
आज के दौर में अंग्रेज़ी का काफी महत्तव है। लेकिन बहुत से लोगों की समस्या है कि उन्हें अंग्रेज़ी आती तो है लेकिन वे फ्लुएन्टली बोल नहीं पाते। इसके लिए कुछ लोग अंग्रेज़ी के काफी शब्दों को रटते हैं फिर भी बोल नहीं पाते पर अगर कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखा जाये तो इस परेशानी को कम या खत्म किया जा सकता है-
- अपनी बोलने की गति को कम रखें। ऐसा करने से आपको सोचने के लिए टाइम मिल जायेगा। कई अच्छे वक्ता भी ऐसा करते हैं। और अगर आप धीरे ही सही पर स्पष्ट बोलेंगे तो सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
- शब्दों को याद करने के बजाय पूरे वाक्य को याद करने की आदत डालें। खासकर कुछ अच्छे फ्रेज़ को याद करके रखें। इससे जहाँ एक ओर बोलने में आसानी होगी वहीं दूसरी ओर अच्छे वाक्यों के प्रयोग से स्पीकिंग भी इफेक्टिव होगी।
- अच्छे वक्ताओं को सुनने की आदत डालें। सुनी हुई काफी चीज़ें हमें याद रहती हैं और वह हमारे बोलचाल में आसानी से आ जाती है। जितना ज़्यादा सुनेंगे उतना ही फायदा होगा।
- अकेले में बोल-बोल कर खूब प्रेक्टिस करें। इससे धीरे धीरे आपकी बोलने की गति भी बढ़ेगी और आत्मविश्वास भी आयेगा।
- रोज़ कम से कम पाँच शब्द और दो फ्रेज़ याद करें।
- जिस काम में आपको रुचि हो उसे अंग्रेज़ी में करें। जैसे अगर कुकिंग में रुचि है तो इसका कोर्स अंग्रेज़ी में ज्वाइन करें, अगर किताब पढ़ने में रुचि हो तो अंग्रेज़ी में खूब किताबें पढ़ें।
- अंग्रेज़ी फिल्में देखें। अगर शुरू में बिल्कुल समझ न आये तो सब- टाइटिल्स के साथ देखें। अंग्रेज़ी फिल्में देखने से आपके इंग्लिश के ऐक्सेन्ट में भी काफी सुधार आयेगा।
how to improve spoken english · improve spoken english · spoken english · online course of spoken english · english grammer · correct your english · strengthen your english · speak good english
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।