Health · संग्रह · 22 Nov 2016
सर्दी के मौसम में स्वास्थ का रखें विशेष ध्यान
लेखक Alok Verma
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और सर्द हवायें भी चलने लगी है। ठंड के शुरुआती दिनों मे तापमान बदलने की वजह से कई सारी स्वास्थ्य समस्यायें उत्पन्न होती हैं। इन समस्यायों से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है और साथ ही साथ सही समय पर बचाव और इलाज भी जरूरी होता है। इसके अलावा एक बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि समय रहते बीमारी की पहचान हो जाएं
1. सर्दी, खांसी और खराशः
ठंड के मौसम में जुकाम होना आम बात है, लेकिन इसका सही तरीके से ध्यान नहीं रखा गया तो यह खांसी और गले में खराश का कारण बन सकता है। इससे बचाव के लिए ठंडी चीजों को खाने या पीने से बचना चाहिएं। सुबह या रात के समय नमक के पानी से गरारे करें।
2. सिर में दर्दः
ठंड के दिनों मे सिर में दर्द होना भी एक समान्य समस्या है और इससे बचाव के लिए ठंडी हवाओं से बचने की जरूरत होती है। इस मौसम में अपने सिर को किसी कपड़े, जैसे मफलर और स्कार्फ से ढक कर रखना पड़ता है ताकि आपको इस समस्या का सामना न करना पड़े।
3. सांस की समस्याः
सर्दी के दिनों में लोगों को सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत रहती है खासकर अस्थमा के रोगियों को इससे बहुत ज्यादा दिक्कत हो सकती है। इससे बचाव के लिए ठंडी चीजों को खाने, पीने से बचने के साथ-साथ ठंडे स्थानों पर जाने और सर्द हवाओं से भी बचना चाहिए।
4. जोड़ों की समस्याः
सर्दी का मौसम शुरू होते ही जोड़ों की समस्यां भी उभर कर सामने आने लगती है इससे बचने के लिए मालिश और सही व्यायाम करने की जरूरत होती है । इसके साथ-साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए तेल से मालिश करें और प्रतिदिन अखरोट का सेवन करें।
5. ब्लडप्रेशरः
ठंड के दिनों में उच्च रक्तचाप से हृदय संबंधी तकलीफें भी हो सकती है। इसके लिए भी व्यायाम और सही उपचार से ही इस समस्या से बचा जा सकता है।
6. सीने में दर्दः
ठंड बढ़ने पर कफ या अन्य कारणों से सीने में दर्द की समस्या होने लगती है और आपको खांसी भी हो रही है तो सीने में यह दर्द के साथ-साथ जलन भी होती है। इससे भी बचाव के लिए ठंड से बचने की जरूरत होती है
आप थोड़ी सी सावाधानी बरत कर सर्दी के दिनों में अपनी स्वास्थ संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते है।
`सर्दी के मौसम में स्वास्थ का रखें विशेष ध्यान` · `Health` · `Health news`
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।