Health · संग्रह · 10 Mar 2017
इन रंगों से रहें सावधान!!
लेखक Alok Verma
होली रंगों का त्योहार है, और ऐसे में रंगों के साथ हूड़दंग न हो ये भला कैसे हो सकता है। होली को बेहर रंगीन बनाने के लिए कई तरह के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल होता है जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर ये रंग आंखों में चले जांयें तो जलन भी हो सकती है।
दरअसल बाजार में जो रंग मिलते हैं उनमें कई प्रकार के हानिकारक केमिकल होते हैं जो त्वचा और स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं हैं। इन रंगों में उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ ऑक्सीकृत धातुओं से बने होते हैं। हरा रंग कॉपर सल्फेट से बनाया जाता है, जिसे आम भाषा में तूतिया कहा जाता है। इसे नंगे हाथों से छूने से लोग हिचकिचाते हैं, लाल रंग पारे के सल्फाइड में बनता है तो काला रंग शीशे के ऑक्साइड से, इसके अलावा इन रंगों में मिलाए जाते हैं एस्बेस्टस, खड़िया पावडर या सिलिका जो आपको बीमारी बनाते हैं। जरूरी नहीं कि आप होली ऐसे रंगों से खेलें जिसका रंग कई दिनों तक न छूटे। तो इस बार गुलाल और हल्के रंग से होली खेलें। यह आपके लिए और आपकी त्वचा दोनों के लिए अच्छा है।
इसके साथ हीं बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, ऐसे में बच्चों को होली के हानिकारक रंगों से बचाना जरूरी है। बच्चों को ऐसा रंग न दें जो हानिकारक हो, बच्चों को ईको फ्रेंडली होली के बारे में समझाइए, इन रंगों के खतरनाक दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को बताइए जिससे कि वे इससे दूर रहें और ज्यादा हुड़दंग न करें।
हम आपको बताते हैं कि किन रंगों में कौन-सा कैमिकल मिला होता है
रंग रसायन
रेड मरकरी सल्फेट
ग्रीन कॉपर सल्फेट
सिल्वर एल्युमीनियम ब्रोमाइड
ब्लैक लेड ऑक्साइड
पर्पल क्रोमियम आयोडाइड
ब्लू प्रशियम ब्लू
health tips · safe holi · chemical colors
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।