आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 3 Mar 2021

थायराइड से हैं परेशान, तो ज़रूर खाएं ये 5 चीज़ें

लेखक Feature Desk

थायराइड का नाम तो सबने सुना होगा क्योंकि यह बीमारी ही इतनी आम हो गई है. थायराइड एक गंभीर बीमारी है. इस बीमारी में अचानक वजन बढ़ना, गले में सूजन, बालों का झड़ना और हार्ट की स्पीड में बदलाव होना जैसी समस्याएं हो सकती हैx. महिलाओं में थायराइड की समस्या अधिक देखने को मिलती है. थायराइड एक प्रकार की गले की बीमारी होती है. यह गले में एक पतली तिल्ली के समान आकार की ग्रंथि होती है. थायराइड दो प्रकार का होता है, हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइड. इस बीमारी के बारे में शुरुआत में पता नहीं लग पाता. आयोडीन की कमी को थायरायड होने की वजह माना जाता है.

लेकिन इससे ग्रसित लोगों के लिए एक अच्छी बात यह है कि उचित खान-पान से इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है. आज हम खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि थायराइड की बीमारी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

हल्दी
हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो थायराइड की समस्या से छुटकारा दिला सकते है. एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पीने से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है.

लौकी
थायराइड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए.

फल
थायराइड के रोगियों को फलों का अधिक सेवन करना चाहिए.  फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो कि  इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.

मछली
थायराइड के वे रोगी जो कि नॉन वेज खाते हैं वह अपने खाने में मछली को शामिल करें.  समुद्री मछली जैसे, सेलफिश और झींगा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो थायराइड के लिए फायदेमंद हो सकता है.

तुलसी
2 चम्मच तुलसी के साथ आधा चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर सेवन करने से थायराइड की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है.

Thyroid · Thyroid patient · Rescue from thyroid · Thyroid home cure · थायराइड · थायराइड रोगी · थायराइड से बचाव · थायराइड घरेलु उपचार

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।