आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 31 Jan 2021

Partner के साथ रोमांस करने से पहले बिलकुल न करें ये काम

लेखक Feature Desk

सेक्स लाइफ बेहतर हो तो जिंदगी बेहद खुशहाल होती है. इसे और बेहतर बनाने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है. दरअसल हर इंसान परफेक्ट नहीं होता है और जाने-अनजाने में ऐसी हरकतें कर बैठता है, जिससे पार्टनर का मूड ऑन होने के बजाय ऑफ हो जाता है. आज जानिए कुछ ऐसी ही छोटी-छोटी भूल के बारे में, जिन्हें हम इंटिमेट पलों के दौरान कर बैठते हैं.

कभी न करें ये गलतियां

रोमांटिक रिलेशनशिप (Romantic Relationship) में अपने पार्टनर (Partner) की पसंद-नापसंद का ख्याल रखा जाना भी बहुत जरूरी होता है. कई बार हमारी कुछ गलतियां हमारे रिश्ते पर भारी पड़ जाती हैं. इंटिमेसी (Intimacy) के दौरान भी खुद के साथ पार्टनर की इच्छाओं का मान जरूर रखना चाहिए.

बिस्तर पर फैला सामान

इंटिमेसी (Intimacy) के दौरान पार्टनर का मूड ऑन करने में व्यवस्थित आकर्षक बिस्तर भी बहुत मायने रखता है. इंटिमेंट होते समय बिस्तर पर पड़ा टीवी का रिमोट, कपड़े, फूड रैपर या फिर मेकअप का सामान चुभ जाए तो दिक्कत महसूस हो सकती है. इससे आपका पार्टनर झुंझला भी सकता है. इसीलिए इंटिमेंट होने से पहले अपने बेड को अच्छी तरह से साफ कर लें ताकि कोई भी चीज आप दोनों को डिस्टर्ब न करे.

इस दौरान सेल्फी लेना

कुछ लोग इंटिमेट पलों (Intimate Moments) के दौरान सेल्फी या वीडियो बना लेते हैं. लेकिन यह हरकत आपके पार्टनर का मूड ऑफ कर सकती है. इससे ऑर्गेज्म (Orgasm) तक पहुंचने में भी बाधा आती है. इसीलिए सेक्स के दौरान ऐसा बिल्कुल न करें.

काम याद करना

किसी के साथ रोमांटिक लम्हे एंजॉय करना एक बेहद सुकूनदायक स्थिति है. इसे अच्छी तरह से एंजॉय करें. इस दौरान अक्सर महिलाएं अपने पार्टनर को घर के काम याद दिलाने लगती हैं, जैसे कि बिजली का बिल भरा कि नहीं? दरवाजा लगाया या नहीं? ऐसे कई सवाल इस समय पूछ कर वे अपने पार्टनर का मूड ऑफ कर देती हैं. इंटिमेट पलों के दौरान ये बातें नहीं, बल्कि रोमांटिक और नॉटी बातें करें.

गंदे अंडरगारमेंट्स

इंटिमेट पलों के दौरान आपके अंडरगामेंट्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. आपके पार्टनर जब आपके अंडरगामेंट्स देखें तो वे साफ-सुथरे और आकर्षक होने चाहिए. अगर ये गंदे और बदबूदार हुए तो आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाने लगेगा. इससे उनका मूड ऑफ भी हो सकता है. सभी को अपनी पर्सनल हाईजीन का पूरा ख्याल रखना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपको यौन संक्रमण हो सकता है.

इस दौरान बाथरूम के चक्कर लगाना

इंटिमेट पलों के दौरान आपका बाथरूम जाना आपके पार्टनर का मूड खराब कर देता है. इसीलिए कोशिश करें कि इंटिमेट होने से पहले ही आप बाथरूम जाने के काम पूरे कर लें क्योंकि नेचर कॉल को नहीं रोकना चाहिए.

किसी से तुलना न करें

इंटिमेट होने के दौरान सेक्स पावर या सेक्स ड्राइव को लेकर किसी दूसरे कपल से पार्टनर की या अपनी तुलना बिल्कुल न करें. इससे आपका पार्टनर हीन भावना से ग्रस्त हो सकता है. इससे आपके रिश्ते में खटास भी आ सकती है.

sex · sex life · kiss · sex position · sex tips · sex news

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।