Health · संग्रह · 18 Jun 2018
गर्मियों के दिनों में डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें, इन समस्याओं से रहेंगे दूर
लेखक Feature Desk
गर्मी का सीजन चल रहा है और इसमें अगर आप सेहत का ख्याल नहीं रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों के दिनों में हीट स्ट्रोक, डी-हाइड्रेशन, फूड प्वॉजनिंग, निष्क्रिय लिवर और पेट फूलने की समस्याएं आम देखने को मिलती हैं।
यहीं नहीं, बिना काम किए भी लोग थका-थका महसूस करते हैं। इस मौसम में खुद को फ्रैश रखने के लिए सबसे जरूरी है अपने खानपान का ध्यान रखना। शरीर को हाइड्रेटिड रखने के लिए ढेर सारा पानी पीने के अलावा आज हम आपको कुछ खाद्य पर्दाथों के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मी में होने वाली प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
1. गैज्पाचो
यह गर्मियों के लिए एक शानदार सूप है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए हैल्दी भी है। इसे बनाने के लिए शिमला मिर्च, टमाटर और खीरे जैसी हैल्दी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और विटामिन सी के गुणों से भरपूर यह सूप आपको गर्मियों में होने वाली प्रॉब्लम से दूर रखता है।
2. फ्रूट सैलेड
वजन कंट्रोल करने, गर्मियों में हीट स्ट्रोक और पेट की समस्याओं से बचने के लिए फ्रूट सैलेड सबसे अच्छा ऑप्शन है। फल डाइटरी फाइबर्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए गर्मियों में फ्रूट्स सैलेड या फलों का सेवन जरूर करें।
3. तरबूज
इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है और कैलोरीज भी कम होती हैं। इसलिए गर्मियों में तरबूज का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज या इसके जूस का सेवन गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ कई बीमारियों से बचाता है।
4. एवोकाडो
यह मोनोसैचुरेटेड फैट का बढ़िया स्त्रोत है और स्वस्थ ह्दय के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
5. छल्ली (भुट्टा)
बिना मक्खन या नमक के छल्ली यानी भुट्टा फाइबर से भरपूर कम कैलोरी वाला खाद्य हैं। यह पाचन क्रिया को ठीक रखने के साथ पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है।
6. खीरा
इसमें 95 प्रतिशत पानी मौजूद होता है और यह आपको हाइड्रेटिड रखता है। इसमें कौलोरीज, फैट्स, विटामिन्स, फोलेट और पोटेशियम कम मात्रा में होते हैं, जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह चापचप प्रणाली और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
7. पुदीना
इसे दही में मिलाकर रायता या इसकी चटनी बनाई जा सकती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटो न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे अलावा यह पेट को अंदर से ठंडक देकर पेट से जुड़ी प्रॉब्लम को भी दूर करने में मदद करता है।
8. नारियल पानी
यह प्यास बुझाने का शुद्ध प्रकृतिक तरीका है लेकिन यह गर्मियों में होनी वाली हीट स्ट्रोक, डी-हाइड्रेशन, फूड प्वॉजनिंग, निष्क्रिय लिवर और पेट की समस्याों को दूर रखने में भी मददगार होता है। इसके अलावा नारियल पानी का सेवन त्वचा में चमक को भी बनाए रखता है। यह जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैंसर विरोधी और एंटी एजिंग गुण भी होते हैं।
9. हरी सब्जियां
इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन्स, मिनरल्स और डाइटरी फाइबर से भरपूर ये पाचन क्रिया में सहायक होती हैं। ये पेट फूलने और निष्क्रिय लिवर जैसी समस्याएं नहीं होने देती।
10. पानी से भरपूर चीजों का सेवन
गर्मियों से बचने के लिए आपको ऐसे फ्रूट्स खाने चाहिए जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखें और आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाए। इसके लिए आप पानी से भरपूर नेचुरल फूड जैसे तरबूज, नाशपाती, सेब, प्लम, बेरीज और प्यूरीन को अपनी डाइट में सामिल करें। इसके अलावा ब्रोकली, ब्रसेल्स, स्प्राउट्स और खीरे जैसी सब्जियों का भी सेवन करें।
Summer season · health · heat stroke · dehydration · food poisoning · liver · Gazpacho · Fruit Salad
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।