Health · संग्रह · 25 Feb 2018
बालों के लिए ही नहीं बल्कि मोटापे के लिए भी फायदेमंद है काली मिर्च
लेखक Feature Desk
खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ काली मिर्च सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुई है। खांसी-जुकाम से लेकर वजन कम करने तक इसके अजब फायदे हैं। हम बताते है इसके फायदों के बारे में।
काली मिर्च से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसे खाने से पेट दर्द और आंतों में होने वाली परेशानी भी दूर होती है। मौसम बदलने के कारण लोगों में खांसी-जुकाम की शिकायत बढ़ रही है। अगर आप भी खांसी-जुकाम से परेशान हैं तो काली मिर्च आपको इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए मददगार है।
आयुर्वेद में भी काली मिर्च के बहुत से फायदे बताए गए हैं। इसे अनुसार, काली मिर्च खाने से त्वचा के रोगों से निजात दिलाती है, साथ ही आपका वजन कम करने में भी सहायक है। अगर दांत के दर्द से परेशान हैं तो काली मिर्च आपके इस दर्द को छूमंतर कर देगी। इसके अलावा ये दांतों की सड़न से भी आपको आराम दिलाती है।
काली मिर्च में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च काफी फायदेमंद है। इसके लिए इसका पाउडर बना लें और दही में मिक्स करके जड़ों पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धो लें लेकिन शैंपू ना करें और फिर देखे अपने बालों में फर्क।
Benefits of black pepper · skin cancer · cold treatment · black pepper · dandruff · ayurveda · oral health · nutrients
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।