आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 4 Jan 2018

शहद खाने से आती है अच्छी नींद, BP कंट्रोल करने का है अचूक उपाय

लेखक Feature Desk

आम रसोई में शहद जरूर रखा होता है। वैसे आप इसके ये फायदे जानेंगे तो अभी इसे खाना शुरू कर देंगे। शहद के बारे में ये तो सभी जानते हैं कि गुनगुने पानी में सेवन करने से ये वजन घटाने में मदद करता है। लेकिन क्‍या आपको ये पता है कि ये दिल की सेहत के लिए भी अच्‍छा है और एनीमिया को भी दूर करता है।

शहद में कई विटामिन और मिनरल होते हैं। इनमें कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैगनीशियम, फॉसफोरस, पोटैशियम और जिंक शामिल हैं तो माइक्रो न्‍यूट्र‍िएंट्स के तौर पर शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी हैं।

यहां हम आपको शहद की कुछ ऐसी ही खूबियों के बारे में बता रहे हैं जिनको जानने के बाद आप शहद को अपनी डाइट में नियमित तौर पर शामिल कर लेंगे -

- अगर शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जाए तो लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) की संख्या पर लाभदायक असर पड़ता है। लाल रक्त कोशिकाएं मुख्य रूप से शरीर के विभिन्न अंगों तक खून में ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। वहीं यह हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ाता है।

- शहद का सेवन ब्‍लड प्रेशर यानी BP को भी कंट्रोल करता है। दरअसल, यह शरीर में खून का प्रवाह सही रखता है जिससे रक्‍तचाप एक सामान्‍य स्‍तर पर बना रहता है।

- योग और एक्‍सरसाइज करने वालों को नियमित शहद का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी और चुस्‍ती बनी रहती है।

- कुछ शोध के प्रारंभिक प्रमाण दिखाते हैं कि शहद कीमोथैरेपी के मरीजों में श्वेत रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) की संख्या को कम होने से रोक सकता है।
एक छोटे प्रयोग में कीमोथैरेपी के दौरान कम डब्ल्यूबीसी संख्या के जोखिम वाले 40 फीसदी मरीजों में उपचार के तौर पर दो चम्मच शहद पीने को द‍िया गया। इसके सकारात्‍मक नतीजे देखने को मिले।

- शहद को चीनी का बढ़िया विकल्प माना जाता है। हालांकि शहद के रासायनिक तत्वों में भी चीनी होती है लेकिन इसमें करीब 30 फीसदी ग्लूकोज और 40 फीसदी फ्रक्टोज होता है।

- शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक क्‍वालिटीज भी होती हैं। ये शरीर की इम्‍युनिटी को बेहतर करता है।

- माना जाता है कि शहद का सेवन करने से दिल को भी फायदा पहुंचता है। एक अनार के ताजे रस में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर लेने से शरीर को काफी फायदा मिलता है।

- कब्ज, पेट फूलने और गैस बनने जैसी समस्‍याओं में शहद फायदेमंद होता है। शहद में प्रोबायोटिक जिनको सहायक बैक्टीरिया भी कहा जाता है, प्रचुर मात्रा में होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं।

- शहद को त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। स्‍किन इंफेक्‍शन और रूखी त्‍वचा को ठीक करने में शहद का प्रयोग किया जाता है।

- कुछ शोध से बताते हैं कि शहद से बच्चों की नींद गहरी हो सकती है। यह भी सामने आया है कि शहद से रात के समय बच्चों में खांसी कम हुई और उन्हें अधिक गहरी नींद सोने में मदद मिली।

honey benenits · honey healthy for heart · honey healthy for blood circulation · honey healthy for good sleep · honey healthy for weight loss

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।