Health · संग्रह · 10 Mar 2017
होली में आंखों को रखे सुरक्षित, जानिए कैसे ?
लेखक Alok Verma
होली खेलते समय त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं होली के रंगों से आंखों की समस्या भी हो सकती हैं। होली के रंगों से आंखों की समस्या नहीं हो इसके लिए आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जिससे आप आंखों की समस्या से बच सकते है। लेकिन क्या आप जानते हैं होली के रंगों का यदि सावधानी से इस्तेमाल ना किया जाएं तो आपको अंधापन का शिकार भी होना पड़ सकता है।
होली के रंगों से आंखों की समस्याओं को कैसे बचाया जा सकता है। आइए जानें होली के रंगों से आंखों की समस्याओं के बारे में।
होली के रंगों से आंखों की समस्या
आंखों में खुजली होना- यदि होली के रंग आंखों में चले जाएं तो आपको आंखों की समस्या हो सकती है। यदि आप बार-बार आंखें खुजलाएंगे तो आपको आंखों में सूजन आ सकती है या फिर आपकी आंखों की पुतली लाल हो सकती है।
आंखों का लाल होना- कई बार होली का रंग आंखों के अंदर तक चला जाता है, जिससे बहुत समस्या हो जाती है और आंखों में दर्द होने लगता है, कई बार पानी से यह स्थिति ठीक नहीं होती तो आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं
रेटिना पर रंगों का प्रभाव- कई बार घटिया या रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से रेटिना खराब हो सकता है। जिससे आपको धुंधला दिखाई देना या कम दिखाई देने की समस्या होने लगती हैं।
आंखों में जलन होना-कई बार आंखों में रंग जाते ही आंखों में जलन हो जाती है और आपको कुछ देर के लिए दिखाई देना बंद हो जाता है।
अंधापन होना- कई बार गहरे केमिकल रंग या फिर जिन रंगों में कांच मिला होता है यदि वे आंख में चले जाएं तो आपको अंधता का शिकार होना पड़ सकता है। यानी आपकी होली बेरंग हो सकती है और आपकी थोड़ी सी मस्ती आपके लिए उम्र भर की सजा बन सकती है।
होली में आंखों की देखभाल
चश्मा लगाएं- आपको चाहिए कि आप होली के दौरान चश्मा लगाएं, इससे आप आंखों में रंग को जाने से रोक पाएंगे।
सूखे रंगों का इस्तेमाल करें- होली के दौरान यदि आप हर्बल रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आप आसानी से आंखों में जाने वाले रंगों को तुरंत धो सकते हैं। दरअसल, गीले और गहरे रंगों को छुटाना बहुत मुश्किल होता है।
पानी से धोएं- जैसे ही आपको आंखों में कुछ असहज मालूम हो या फिर आपको रंगों का आंखों में जाने का आभास हो तो आपको तुरंत आंख धोनी चाहिए। यदि एक बार पानी धोने से कुछ फर्क नहीं पड़ा।
आंखों के आसपास रंग ना लगने दें- यदि आप अपनी आंखों को सुरक्षित रखना चाहते हैं और होली के रंगों से आंखों की समस्याओं से बचना चाहते हों तो आपको चाहिए कि आप आंखों के आसपास बहुत अधिक रंग ना जमने दें।
डॉक्टर से संपर्क करें- यदि आपकी आंखों में बहुत जलन हो रही है और दर्द भी हो रहा है तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आप भविष्य की अनहोनी को टाल सकते हैं।
Safe in the eyes of Holi · होली में आंखों को बचाये · celebrate holi · आंखो के लिए फायदेमंद टिप्स · effected tips for eyes · आंखो में दर्द · चश्मा · sun glasses
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।