Health · संग्रह · 11 Apr 2017
भूख नहीं लगती तो हो सकती है बड़ी बीमारी
लेखक Feature Desk
अगर आपको भूख नहीं लगती तो सामान्य रूप से ऐसा माना जाता है कि कोई छोटी-मोटी समस्या होगी। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता कई बार कुछ बड़ी बीमारियों के कारण भी भूख न लगने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं-
डिप्रेशन
डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता। इसके कारण कई बार लोग ज़्यादा खाने लगते हैं तो कई बार भूख लगनी बिल्कुल बंद हो जाती है।
इससे बचने के लिए ज़रूरी है कि आप दवाओं के साथ साथ अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें। योग, मेडीटेशन, एक्सरसाइज़ वगैरह इसमें फायदेमंद होता है। लोगों से मिलना-जुलना बातें करना भी इस बीमारी से आपको निजात दिला सकता है।
कैंसर
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार जिन लोगों को कैंसर की शिकायत होती है उन्हें भी भूख कम लगने की शिकायत हो जाती है। कई बार कैंसर के दौरान जो इलाज किये जाते हैं उसके साइड इफेक्ट के कारण भी लोगों की भूख हो जाती है।
loss of appetite · reasons for loss of appetite · remedies for loss of appetite · reasons behind loss of appetite · liver related problems · liver cirrhosis · depression · mental health
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।