आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 6 Feb 2018

मोटापा घटाने के लिए कम कैलोरी वाले खाने से हो सकता है हार्टफेल

लेखक Feature Desk

शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिए आम तौर पर कम कैलोरी वाले भोजन को शरीर के लिए स्‍वास्‍थ्‍यकर माना जाता है क्‍योंकि इससे शरीर के विभिन्‍न हिस्‍सों की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। यदि किसी का वजन बढ़ा हुआ हो तो डॉक्‍टर उसे कुछ हफ्तों के लिए बेहद कम कैलोरी वाला भोजन लेने के लिए कहते हैं। ऐसे भोजन में आमतौर पर कार्बोहाइड्रेड की मात्रा शून्‍य होती है जबकि प्रो‍टीन अधिक होता है। इससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है।

एक स्‍टडी में चला पता

इलकी जानकारी एक नए शोध में पता चला है। इस तरह के भोजन से फायदे के साथ-साथ कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकता है। इस भोजन से आपके हार्ट यानी हृदय को नुकसान पहुंच सकता है।

लंदन में हुई स्‍टडी

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिडी के शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों पर अध्‍ययन किया। जिसमें यह पाया कि लगातार 8 सप्‍ताह तक छह सौ से आठ सौ कैलोरी भोजन करने से इन लोगों में मोटापा करीब 6 फीसदी कम हो गया जबकि आंत और लिवर की चर्बी में 11 और 42 फीसदी की कमी पाई गई।

हृदय को कैसा नुकसान

जब शोधकर्ताओं ने 52 वर्ष औसत आयु वाले 21 लोगों पर रिसर्च तो चौंकाने वाला नतीजा सामने आया। इस रिसर्च के अवधि में हृदय में जमा चर्बी में 44 फीसदी की वृद्धि‍ हो गई। इसके वजह से हृदय की रक्‍त संचरण की क्षमता कम होने का खतरा पैदा हो गया। कम भोजन का परिणाम हृदय पर अच्‍छा नहीं रहा। ऐसे में इन शोधकर्ताओं का कहना है कि क्रैश डाइट हृदय रोगियों के लिए सही नहीं पाया गया है। ऐसे में यदि किसी को हृदय रोग हो तो उसे बिना डॉक्‍टरों के सलाह के अपने खान-पान में बदलाव नहीं करना चाहिए।

Crash diets · calories · research · oxford · obesity · fat · heart · liver

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।