आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 23 Jan 2021

पुरुष तेजी से बन रहे हैं नपुंसक! आज ही खाना छोड़े ये चीजें

लेखक Feature Desk

आज कल हर कोई फिट और सेहतमंद दिखना चाहता है. खासतौर से पुरुष फिटनेस के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं. जिम जाने वाले पुरुषों में बाइसेप्स, टाइसेप्स, चेस्ट और सिक्स पैक एब्स  को लेकर आपस में ही होड़ मची रहती है.

इन चीजों को खाने से पुरुष बन रहे नामर्द


शरीर का साइज बढ़ाने के चक्कर में ही लोग कुछ  तो ऐसी चीजें खाने लग जाते हैं, जिनका भयंकर नुकसान सेहत पर पड़ने लगता है. जानिए ऐसी कौन सी चाजें हैं जिनके सेवन से पुरुष नपुंसक बनते जा रहे हैं.

नकली हेल्थ सप्लीमेंट खाने से होते हैं नपुंसक


आपने लोगों को कहते सुना होगा कि जिम जाने से नपुंसकता आती है. जी हां यह बात पूरी तरह से सच है लेकिन नपुंसकता जिम जाने से नहीं बल्कि शरीर का साइज बढ़ाने के लिए खाए गए सप्लीमेंट हो आती है. रिपोर्ट के मुताबिक, मार्किट में बेचा जाने वाला 60 से 70 फीसदी हेल्थ सप्लीमेंट्स  नकली हैं. इसके अलावा यह हेल्थ सप्लीमेंट्स न तो मान्यता प्राप्त हैं और न ही रजिस्टर्ड. इन सप्लीमेंट्स को खाने से मर्द कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. डाक्टरों के मुताबिक, इन हेल्थ सप्लीमेंट्स में स्टेरॉयड पाया जाता है जिससे हार्ट अटैक  और कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही मर्द धीरे-धीरे नामर्द भी हो जाते हैं.

एनाबोलिक स्टेरॉयड पुरुषों को बनाता है नामर्द


एनाबोलिक स्टेरॉयड  पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है. इसका सीधा असर सेक्स हार्मोन  और प्रजनन क्षमता पर पड़ता है. इसको खाने से पुरुष नपुंसक  भी हो सकते हैं.

वेट गेनर से आती है नपुसकता
 

कई लोग वेट गेनर सप्लीमेंट  का इस्तेमाल करते हैं. इसमें प्रोटीनकाफी मात्रा में पाया जाता है. जिसके बाद प्रोटीन शरीर में जाकर फैट  में बदल जाता है और फिर कोलेस्ट्रॉल बनकर शरीर में जमने लगता है. इसके सेवन से तनाव बढ़ने लगता है और हॉर्ट से जुड़ी बीमारियों  घेर लेती हैं. इसके अलावा इसके ज्यादा सेवन से नपुंसकता भी आती है.

प्रोटीन का कम करें सेवन


शरीर के लिए प्रोटीन शेक्स भी बहुत ज्यादा नुकसानदायक होते हैं, क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन होता है. प्रोटीन शेक का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पुरुष नपुंसक हो सकते हैं.

वेट लूज सप्लीमेंट खाने से हो सकती है मौत


कई लोग मोटापा कम करने के लिए वेट लूज सप्लीमेंट्स  खाते हैं. इससे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है. वेट लूज सप्लीमेंट्स में क्रोमियम का इस्तेमाल होता है. इसको खाने से शरीर में वसा और पानी दोनों कम हो जाते हैं. जिसकी वजह से मौत भी हो सकती है.  

Men · Impotence · Stop · Eating · certain · things

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।