Health · संग्रह · 3 Mar 2021
काजू करता है इतना नुकसान, वज़न भी तेज़ी से बढ़ाता है
लेखक Feature Desk
आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स और खासकर काजू का स्वाद सभी लोगों को काफी पसंद होता है. इसके साथ ही काजू सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन सीमित मात्रा में ही. अगर काजू का अधिक सेवन किया जाए तो ये आपकी सेहत को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अगर आप काजू खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. हम बताएंगे कि किस तरह काजू का अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है
सिर दर्द
अगर आपको आमतौर पर सिर दर्द या माइग्रेन की दिक्कत है तो काजू से दूरी बनाए रखें. काजू में अमीनो एसिड टाइरामिन और फेनेंलेथाइलमाइन मौजू होता है जिससे आपके सिर दर्द की परेशानी कई गुना बढ सकती है.
वजन बढ़ाता है
काजू को एक हाई कैलोरी फ़ूड आइटम माना जाता है जिसकी वजह से इसके अधिक सेवन से आपका वजन बढना शुरू हो जाता है. इसका सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए.
दवाईयों को बेअसर करता है
काजू का अधिक सेवन करने से आपके शरीर में दवाईया बेअसर होने लगती हैं. 3 से 4 काजू में 82.5mg मैग्नीशियम होता है. काजू से मैग्नीशियम डायबिटीज, थायरॉइड, मूत्र संबधी और अर्थराइटिस की दवाइयों पर असर डालते हैं.
ब्लड प्रेशर
अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत रहती है तो उसे भूलकर भी काजू का सेवन नहीं करना चाहिए. आपको शायद पता न हो लेकिन काजू में सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को और भी अधिक बढ़ा देता है. ऐसे में स्थिति से निपटना काफी मुश्किल हो जाता है.
Cashew · Side effect of cashew · Is cashew good or bad for health · health related news · काजू · काजू के नुकसान · काजू सेहत के लिए अच्छा या बुरा · सेहत से जुड़ी बातें
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।