Health · संग्रह · 7 Mar 2019
सुबह नाश्ते पर इग्नोर करते हैं पास्ता? अब नहीं करेंगे! जानिए कैसे?
लेखक Feature Desk
हर सुबह आप परेशान होते हैं किअपने बच्चों को रोज़ नोश्ते में क्या दें क्योंकि बच्चों की पसंद फास्ट फूड होता है. आपके हिसाब से फास्ट फूड जैसे पास्ता, ब्रेड, आदि. पास्ता को स्वस्थ नाश्ता नहीं मानते, क्योंकि इसका एक कारण होता है, पास्ता का मैदे से बना होना. लेकिन आजकल बाजार में कई तरह के पास्ता की वैरायटी मौजूद हैं. ऐसे में यदि आपके बच्चे को पास्ते का शौक है, तो आप व्हीट पास्ता बनाकर उसे दे सकते हैं. व्हीट पास्ता गेहूं का बना होता है. इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन बी और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है. जहां एक ओर एक कप साधारण पास्ता में 221 कैलरी होती है, वहीं साधारण पास्ता में डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है. होल व्हीट पास्ता के एक कप में 174 कैलरी होती है. इसलिए डाइट करने वालों और बच्चों के लिए यह एक स्वस्थ संतुलित आहार है. होल व्हीट पास्ता बहुत ही फायदेमंद और पोषण से भरपूर होता है.
नाश्ते में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप क्या खाते हैं. दिन का यह पहला भोजन कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए. डाइटीशियन यह भी कहते हैं कि नाश्ते को नियमित रूप से छोड़ने वालों को दिन में जब भूख लगती है, तो वे ज्यादा खाते हैं. इससे उनका वजन बढ़ता है.अकसर सुबह बच्चों को स्कूल या बड़ों को ऑफिस जाने की जल्दबाजी होती है या गृहिणियां घरेलू काम को पूरा करने की व्यस्तता में नाश्ता ही नहीं करतीं. ऐसी स्थिति में यदि यह कहें कि उन्हें हल्का नाश्ता जरूर लेना चाहिए, तो शायद गलत नहीं होगा.
होल व्हीट पास्ता पाचन क्रिया के लिए हेल्दी है. 100 ग्राम होल व्हीट पास्ते से आपको रेगुलर व्हीट पास्ता की तुलना में ढाई गुना ज्यादा फाइबर मिलता है. एक अध्ययन के अनुसार, यह मोटापा नहीं बढ़ाता. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता. कई अध्ययनों के अनुसार, आधा कप पास्ता खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है. कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि स्वास्थ्य के नजरिये से पास्ता अच्छा नहीं होता, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम पास्ता में 12.5 ग्राम प्रोटीन होता है.
होल व्हीट पास्ता और रिफाइंड या रेगुलर पास्ता में अंतर है. होल व्हीट पास्ता को तैयार करने में साबुत गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि रिफाइंड या रेगुलर पास्ते में प्रोसेस्ड गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है. जहां 100 ग्राम होल व्हीट पास्ता में 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 ग्राम फाइबर, 7.5 ग्राम प्रोटीन, 174 कैलरी और फैट 0.8 ग्राम होता है, वहीं 100 ग्राम रिफाइंड पास्ते में 43 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.5 ग्राम फाइबर, 8.1 ग्राम प्रोटीन, 221 कैलरी और 1.3 ग्राम फैट होता है. होल व्हीट पास्ते से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है.
pasta · breakfast · nutrition · nutritious · healthy · qualities · health पास्ता · नाश्ता
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।