आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 2 Mar 2021

अनानास का जूस करे पेट की परेशानी दूर, पाचन तंत्र होगा मज़बूत

लेखक Feature Desk

दोस्तों सर्दी का मौसम खत्म और गर्मा का मौसम शुरू हो गया है अब बढ़ती गर्मी के साथ पेट में भी गर्मी बढ़ने लगती है. इस वजह से अक्सर व्यक्ति चिड़चिड़ा महसूस करने लगता है. लेकिन आप परेशान न हों क्योंकि हम लाए हैं आपके लिए इसका बेहद आसान इलाज और वह है अनानास. अनानस का जूस काफी फायदेमंद होता है.गर्मियों में इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है साथ ही कई बीमारियों से निजात भी.

क्योंकि अनानास के जूस में ब्रोमेंलैन नामक पोषक तत्व पाया जाता है इससे पेट संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है. जानकारी के मुताबिक यह जूस आंखों के लिए भी लाभदायक है. इसके रोज़ सेवन से आंखों से जुड़ी बीमारियां खत्म हो जाती हैं. वहीं दस्त,पेट फूलना,घबराहट आदि में भी इसको पीना चाहिए. इससे आपका पाचन तंत्र मज़बूत होगा. अनानास के जूस में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है. इसके सेवन से वज़न घटने लगता है साथ ही हड्डियां मज़बूत होती हैं. सबसे अच्छी बात आप इसे घर में बना सकते हैं.

Health · Pineapple juice · Digestive system cure · Home made remedies · सेहत · अनानास जूस · पाचन तंत्र इलाज · घरेलू नुस्ख़ा

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।