Health · संग्रह · 19 Jan 2019
डिश की दो मिनट खुशबू लेने से मोटापा होता है कम, कैसे ?, पढ़े ये खबर...
लेखक Feature Desk
अगर आप खाने के शौकीन हैं और अपनी पसंद का खाना देखकर आप भी खुद को रोक नहीं पाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक नए रिसर्च में दावा किया गया है कि ज्यादा कैलोरी वाले खान-पान की सामग्री की दो मिनट तक खुशबू लेने से भूख कम हो जाती है। रिसर्च में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की खुशबू भूख को कम करती है और पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है।
बिना खाए पेट भरा हुआ महसूस होने के पीछे साइंटिस्ट बताते हैं चूंकि दिमाग इस बात में फर्क नहीं कर पाता है कि यह खुशबू बिना खाए ही आ रही है। रिसर्च के दौरान रिसर्चर्स ने कुछ लोगों को एक खाने की खुशबू 30 सेकेंड तक के लिए लेने दी। इसके बाद शोधार्थियों ने देखा कि लोगों ने खुशबू वाले खाद्य पदार्थ के खाने की डिमांड की।
वहीं, जब रिचर्स ने उन्हीं लोगों को किसी खाद्य पदार्थ की खुशबू दो मिनट तक लेने दी तो पाया गया कि ऐसे लोगों ने उस खाद्य पदार्थ को खाने की डिमांड कम की। जिन खाद्य पदार्थों में अधिक फैट और शुगर होता है उसके सेवन से टाइप-2 डाइबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और मोटापे की बीमारी होती है। डॉक्टर्स इसलिए खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी और पोशक तत्वों को शामिल करने की सलाह देते हैं। हरी सब्जी से ताजगी बनी रहती है।
ऐसी होनी चाहिए डाइट
ये स्टडी करने वाले EAT-Lancet कमीशन ने ‘प्लैनेटरी हेल्थ डाइट’ का सुझाव दिया है, जिससे इंसानों और धरती के स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने में मदद मिल सकती है। 16 देशों से स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण, खाद्य प्रणाली, अर्थशास्त्र और राजनीतिक शासन जैसे विषयों के 37 विशेषज्ञों ने मिलकर तीन साल तक इस पर काम किया।
salman khan · salman khan bharat · salman khan video · priyanka chopra · katrina kaif · bharat movie · salman khan-priyanka chopra · salman khan and katrina
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।