Health · संग्रह · 26 Mar 2018
इस तरह रखे गर्मियों में अपने सेहत का ख्याल
लेखक Feature Desk
सर्दी का मौसम खत्म होने के बाद अब गर्मियों के मौसम का दौर शुरू हो गया है और मौसम का भी मिजाज बदल गया है और अब गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तो बदले मौसम में हमें फिट बने रहने के लिए लाइफ स्टाइल में भी बदलाव जरूरी होता है। अपने रूटीन में बदलाव की शुरुआत करने की जरूरत है, ताकि आने वाले महीनों में आप पूरी तरह स्वस्थ रह सकें।
दरअसल, गर्मी में तमाम बीमारियां भी लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे मौसम में जरूरी है कि अपने खानपान से लेकर पहनावे में भी बदलाव किया जाए। वहीं, अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बदलते मौसम में शहर की तेज गर्मी को देखते हुए जरूरी है कि पहले से ही इस मौसम के लिए अपनी प्लानिंग कर ले। इससे मौसम के नकारात्मक असर से बचा जा सकता है।
दोपहर में बाहर न निकले जरुरी काम जल्दी ही पूरा कर लें
तेज धूप से बचने के लिए जरूरी है कि अपने दिन के जरूरी कामों को दोपहर तक पूरा कर ले। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की प्लानिंग करें। इसमें अपने जरूरी कामों की लिस्ट तैयार कर उन्हें धूप के तेज होने से डाइट में शामिल करें हेल्थ ड्रिंकगर्मी में सबसे ज्यादा जरूरत एनर्जी ड्रिंक्स की होती है। इससे बॉडी में पानी की कमी नहीं होती। गर्मी में छाछ, फ्रूट ज्यूस, मिल्क शेक, ग्रीन सलाद को शामिल करना चाहिए।
नाश्ते में जूस लेने की आदत डाले
पानी की कमी को पूरा करने के लिए तरबूज भी फायदेमंद होगा। नाश्ते में भी ज्यूस लेने की आदत शुरू कर दें, इससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। लंच में हल्का खाना लें। इस मौसम में स्पाइसी खाना लेने से बचें। अगर जरूरी है तो सिर्फ डिनर में ही लें, वह भी नियमित नहीं।
लंच और डिनर में एनर्जी ले
लंच और डिनर के बीच एनर्जी ड्रिंक लेते रहना जरूरी है। एल्कोहलयुक्त कोल्ड ड्रिंक का उपयोग गर्मी में कम से कम करें, क्योंकि इनसे कुछ देर के लिए राहत तो मिलती है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह नुकसानदायक होते हैं।
हल्के कपड़े पहने
गर्मियों में हल्के कपड़े पहने जैसे- कार्गो, बरमूडा, जार्जेट, कॉटन और चिकन सूट कूल अहसास कराने के साथ ही आरामदायक भी हैं। इस मौसम में चटक रंगों के बजाए हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। गर्मियों के लिए सफेद रंग सबसे उपयुक्त हैं।
हो सकें की कॉटन का कपड़ा पहने
गर्मी में हल्के कपड़ों के साथ-साथ फैशन भी बरकरार रखा जा सकता है। इस बार मार्केट में कॉटन फ्रेब्रिक्स की कई वैराइटीज मौजूद हैं, जो कूल फीलिंग्स के साथ ही फैशनेबल लुक भी देंगी। लेनिन और कॉटन गर्मियों के लिहाज से सबसे उपयुक्त है।
धूप में त्वचा का इस तरह रखे ख्याल
स्किन के लिए अपनाएं हर्बल पैकगर्मियों में स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हर्बल फेस पैक अपनाएं। गर्मियों में धूप की वजह से चेहरे पर रूखापन आ जाता है। अधिक समय तक रूखापन बने रहने से त्वचा संबंधी रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और इससे एलर्जी की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में हर्बल फेस पैक रूखापन हटाने के साथ ही पोषण भी प्रदान करते हैं।
धूप में निकलने से पहले चेहरे को ढाककर निकले
चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलेंइन दिनों धूप तेज होने के कारण शरीर के खुले हिस्से सीधे प्रभावित होते हैं, इसलिए घर से बाहर निकलने से पूर्व चेहरे को सफेद कपड़े से बांधकर ही बाहर निकलें, इससे कानों से गर्म हवा शरीर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी। हाथों व पैरों को भी खुला न रखें, धूप से त्वचा खराब होने के साथ ही धूल की वजह से एलर्जिक प्रॉब्लम हो सकती है।
ये बरतें सावधानियां
आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का उपयोग करें
ज्यूस, मिल्क शेक जैसे एनर्जी ड्रिंक रूटीन में शामिल करें
ज्यादा से कम और कम से ज्यादा तापमान में जाने से पहले थोड़ा ब्रेक लें
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
पहनावे में हल्के रंगों वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें
सुबह जल्दी उठें और नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें
tea only in morning. Jus as option during · Dryfruits · fruit chat or milk shake · Body energy · Light exercise · skin
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।