Health · संग्रह · 18 Feb 2018
अंगूर खाने के है फायदें, इन बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा
लेखक Feature Desk
ठंड का मौसम कम होने लगा है इसी के साथ-साथ काले और हरे अंगूर का मौसम आ गया है। इसे कई बीमारी से बचा जा सकता है। अगर आप डिप्रेशन जैसी परेशानी से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। काले अंगूर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है, लेकिन क्या आप जानते हैं की अंगूर हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। डॉक्टरों के अनुसार अंगूर मीठा होने के बाद भी इसमें शुगर नहीं मौजूद होता है। अंगूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, मैगनेशियम और आयरन मौजूद होते है। सुबह-सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। अंगूर में भरपूर मात्रा में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई, मौजूद होते हैं, जो सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
अंगूर खाने के बेमिसाल फायदे
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और पॉलीफिनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे यह टीबी, कैंसर, ब्लड इंफेक्शन जैसी घातक बीमारियों में लाभकारी है। दिल की बीमारी के लिए भी अंगूर काफी फायदेमंद होता है। अंगूर हृदय में जम रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
अगर आपको कब्ज की समस्या और खुलकर भूख नहीं लगती तो आपके लिए अंगूर का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और भूख भी लगती है। अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेसर की समस्या नहीं होती। किसी को यदि बीपी की समस्या है तो अंगूर खाने से ब्लड प्रेसर कम होगा। क्योंकि अंगूर में मौजूद पोटेशियम की मात्रा रक्त से सोडियम की मात्रा को कम करती है।
हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार अंगूर के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आप हार्ट अटैक के खतरे से बचना चाहते हैं तो रोजाना काले अंगूर का जूस पियें। काले अंगूर का जूस पीने से शरीर में खून के थक्के नहीं जमते हैं।
Benefits of grapes · Health benefits of grapes · Nutritious grapes · Benefits of health · Health tips
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।