आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Health · संग्रह · 30 Apr 2019

मलेरिया वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट्स,जाने क्‍या हो सकता हैं

लेखक Feature Desk

मलेरिया महामारी वैसे तो युगों से भारत में अपने पैर पसारे हुए है लेकिन चिकित्सकों ने इस महामारी से लड़ने के हल भी खोज निकाले है। मलेरिया से बचाव के लिए मलेरिया वैक्सीन को उपयोग में लाया जा रहा है। हालांकि मलेरिया वैक्सीन का असर जरूरी नहीं हमेशा सकारात्मक ही हो। कई बार मलेरिया वैक्सीन के अतिरिक्त प्रभाव भी पड़ते है। आइए जाने क्याक है मलेरिया वैक्सीन के प्रभाव।
मलेरिया की बीमारी मादा मच्छर के काटने से होती है जो गंदे पानी में पनपते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि ये मच्छर सूर्यास्त के बाद काटते हैं। मलेरिया के मच्छर रात में ही ज्यादा काटते हैं। मलेरिया की बीमारी से बचने के लिए इलाज में हम दवाएं, जरूरी टेस्ट, घरेलू नुस्खे आदि का उपयोग करते हैं। इसके अलावा बीमारी के लिए मेलरिया वैक्सीन लगाया जाता है। इस वैक्सीन से मलेरिया से बचा जाता है। एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि मलेरिया वैक्सीन का असर जरूरी नहीं सकारात्मक हो। कई बार देखा गया है कि मलेरिया वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आइए जानते हैं कि मलेरिया वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बारे में..
.
ये हो सकते है साइड इफेक्ट्स

पेट दर्द होना- पेट दर्द होना मलेरिया वैक्सीन का साइड इफेक्ट हो सकता है। मलेरिया वैक्सीन लेने पर पेट में गड़बड़ी की समस्या हो जाती है।

सिर दर्द होना- सिर दर्द होना मलेरिया वैक्सीन के साइड इफेक्ट का लक्षण है। इसके साथ ही आपका सिर चकरा सकता है।

डायरिया की समस्या- मलेरिया वैक्सीन से दस्त की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा आपको कमजोरी महसूस होती है।

भूख न लगना- मलेरिया का वैक्सीन लगने के बाद भूख कम लगती है। खाना सामने होने पर भी कुछ भी खाने का मन नहीं करता है।

मलेरिया वैक्‍सीन · .के साइड इफेक्‍ट्स · जाने क्‍या हो · सकता हैं:these side effects · of malaria · vaccine

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।