आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Lifestyle · संग्रह · 6 Feb 2021

Valentine’s day 2021: इस बार वेलेंटाइन डे पर अपने लुक को दें नया अंदाज़, बॉयफ्रेंड हो जाएगा ख़ुश

लेखक Feature Desk

प्रेमियों का दिन मतलब वैलेंटाइन्स डे आने वाला है ऐसे में लड़कियों को बहुत चिंता होती है कि वो खुदको कैसा लुक दें, क्या करें जिससे वह सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें।
आम दिनों में लेडीज़ अपने लिए सजती हैं लेकिन इस दिन तो उनकी चाहत होती है सबसे तारीफें बटोरने की। वे चाहती हैं उनके लुक्स को देखकर सब उन्हें कॉम्प्लीमेंट्स दें। और अपने ब्वॉय्रेंड या हसबैंड को ख़ुश कर दें।


अगर आप भी चाहती हैं ऐसा ही कुछ तो ट्राय करिए अपने लुक को चेंज करने के लिए ये टिप्स -

हेयरकट लें

कहते हैं हेयरकट से व्यक्ति का चहरा बहुत बदल जाता है।
तो आप भी अपने चेहरे को न्यू हेरकट से न्यू लुक दीजिए।
इसके साथ आप अपने बालों को कर्ल या स्ट्रेट भी करवा सकती हैं।

कंफर्ट देखें

कई बार हम अलग दिखने के चक्कर में अपना कंफर्ट भूल जाते हैं जिससे वह ड्रेस हमारे लिए परेशानी बन जाती है।
तो आप यह गलती बिल्कुल मत करिएगा।
अगर आप नाइट पार्टी पर जा रही हैं तो वन पीस पहन सकती हैं,ठंड है तो आप वूलन वन पीस पहनकर फ़ैशन और सीज़न दोनों में अपना सेंस दिखा सकती हैं।

एसेसरीज में बदलाव

अगर आप छोटे इयररिंग्स पहती हैं तो इस दिन बड़े इयररिंग्स पहने इससे आपके एसेसरीज में चेंज नज़र आएगा। आपके पास अगर ब्वॉयफ्रैंड का कोई गिफ्ट नेकपीस हो तो वह ज़रूर पहनें। इससे आपके हसबैंड या ब्वॉयफ्रैंड को ख़ास महसूस होगा।

लिप शेड का चयन

मेकअप आपके लुक को चेंज करने में बहुत मदद करता है।
इसलिए वेलेंटाइन डे के लिए मेकअप करते समय अपने लिप शेड का बहुत ध्यान रखें, क्यूंकि हमारे चेहरे पर लिप कलर हमारे मेकअप को फाइनल लुक देता है। अगर आपने कभी डार्क लिप कलर नहीं लगाया है और आपकी ड्रेस से वह मैच भी करता है तो सोचिए मत, भरोसा करें यह आप पर बहुत अच्छा लगेगा ।

valentine`s day · valentine week · couples · romantic dates · romantic week · romance · 14 february · hairstyle

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।