आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Lifestyle · संग्रह · 9 Apr 2017

खाना खाने के बाद मत करें ये काम वरना होगा नुकसान

लेखक Feature Desk

व्यस्त ज़िदगी और गैर जानकारी की वजह से कई बार हम लोग इस तरह की गलतियाँ करते हैं कि जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इनमें कुछ आदतें ऐसी हैं कि जो खाना खाने के बाद अगर हम अपनाते हैं तो इससे हमारे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुँचता है।

खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप नहाते हैं तो इससे आपको पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है और पाचक शक्ति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। खाना खाने के बाद तुरंत बाद नहाने से रक्त प्रवाह में भी कमी आ जाती है।

खाने के बाद की कुछ आदतें पहुंचा सकती हैं नुकसान

अपने खानपान पर तो आप खूब ध्यान देते होंगे लेकिन क्या आपके मन में कभी ये ख्याल आया है कि खाना खाने के तुरंत बाद किन चीजों को करने से बचना चाहिए। कुछ लोग जानते भी होंगे, मगर फिर भी वो ये सब अनदेखा कर देते हैं। इसका परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद ऐसी चीजों के आदी होते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है। आप खाना चाहे जितना भी बढ़िया और पौष्टिक खाएं, लेकिन वह ठीक से शरीर को न लगे तो खाना और नहीं खाना एक जैसा ही है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़ें, तो कुछ बुरी आदतों को छोड़ना अच्छा होगा। हम आपको बता रहे हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद किन चीजों को करने से बचना जरूरी है।

धूम्रपान करना

वैसे तो धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है ही, लेकिन फिर भी खाना खाने के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से डाइजेशन में दिक्कत होती है। सिगरेट पीने या तंबाकू लेने के आदी लोगों को खाना खाने के बाद ही इसकी तलब भी महसूस होती है, लेकिन इससे बचना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

तुरंत फल खाना

अगर खाने के साथ फल खाते हैं तो वह भोजन के साथ अमाशय में अटक जाता है और सही समय पर आंतों में नहीं पहुंच पाता। इस कारण सेहत बिगड़ने लगती है और पेट में भोजन दूषित हो जाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे बाद या एक घंटे पहले फल खाएं। सबसे महत्वपूर्ण है कि सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत करने के लिए काफी ऊर्जा मिलती है।

dont take tea after meal · dont eat fruit after meal · dont bath after meal · dont smoke after meal · the habits harmful after meal

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।