आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Lifestyle · संग्रह · 11 Apr 2017

सुबह एक्सरसाइज़ करने के हैं काफी फायदे

लेखक Feature Desk

आमतौर पर लोग सुबह के समय सोना पसन्द करते हैं, लेकिन अगर सुबह उठकर वर्कआउट किया जाये तो इसके बेमिसाल फायदे हैं। लेकिन काफी लोगों को इस बात से परेशानी होती है कि वे सुबह नहीं उठ पाते। अगर उठना भी पड़ता है तो रोज़ उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पर आपको बता दें कि सुबह उठने के और वर्कआउट करने के इतने फायदे हैं कि आप जान कर दंग रह जायेंगे। मै आपको ये भी बता दूँ कि सही प्रक्रिया को अपनाया जाये और थोड़ा सी दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो ये काम इतना मुश्किल भी नहीं है। सुबह उठ कर एक्सरसाइज़ करने के ये फायदे हैं-

1.      सुबह उठकर एक्सरसाइज़ करने से मेटाबोलिज़म रेट अच्छा हो जाता है जिससे ये हमें कई घण्टों तक बूस्ट रखता है। मेटाबोलिज़म अच्छा होने से मोटापा नहीं बढ़ता है और एनर्जी भी बनी रहती है।

2.      सुबह वर्कआउट करने से हमारे दिमाग़ की क्षमता बढ़ती है। एक्सरसाइज़ करने के बाद से लगभग 10 घंटे तक दिमाग की शार्पनेस काफी बनी रहती है।

3.      सुबह उठना इसके लिए बड़ी समस्या इसलिए नहीं है क्योंकि जब हम वर्कआउट करते हैं तो हमें नींद भी गहरी आती है इसलिए हम कम सोकर भी ज़्याद नींद ले लेते हैं। अगर आपको शुरू में 1 घंटे पहले उठना मुश्किल हो तो 20 या 30 मिनट पहले उठकर आदत डालें।

4.       जब आप रोज़ एक ही समय पर उठकर एक्सरसाइज़ करते हैं तो आपके शरीर का एण्डोक्राइन सिस्टम रेग्युलेट हो जाता है और बायोलॉजिकल क्लॉक भी सही हो जाती है।

5.      सुबह उठकर एक्सरसाइज़ करने की वजह से भूख भी रेग्युलेट होती है, जिससे जिसको ज़्यादा खाने की आदत है उनकी भूख कम हो जाती है और जिसको भूख नहीं लगती उन्हें भूख लगनी शुरू हो जाती है।

6.      रोज़ाना एक्सरसाइज़ करते-करते हम पाते हैं कि ये हमारी आदत में शुमार हो जाता है। फिर हमें एक्सरसाइज़ के दौरान अपने दिनभर की प्लानिंग करने का समय भी मिल जाता है।

advantages of work out · advantages of exercise · advantages of exercise in morning · harms of exercise · types of exercise · how to wake up early in the morning · advantages of waking up early in the morning

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।