Lifestyle · संग्रह · 8 Dec 2016
योग से दूर होगा रोग
लेखक Alok Verma
योग हमारी जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण अंग है। योग और जीवनशैली काफी हद तक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब योग को हम अपनी दिनचर्या में अपना लेते हैं तो तन, मन स्वस्थ रहता है और आत्मिक संतुष्टि मिलती है। इससे हमारी जीवन शैली और दृष्टिकोण भी सकारात्मक तरीके से प्रभावित होती है। योग सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। दैनिक जीवन में हमारा खान-पान और स्वस्थ्य भी योग पर प्रभाव डालता है।
योग करने वाले लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए। खानपान में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनमें पोषक तत्व मौजूद हों। अधिक तैलीय और भुने हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। हरी ताजी सब्जियां, फल, दूध और दूध से बने पदार्थ एवं अनाज और उनमें पाये जाने वाले तत्व लाभदायक होते हैं। योग एक प्रकार की साधना है। योग करने वाले लोगों को तन मन में उत्तेजना जगाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज रखना चाहिए। कैफिन, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना चाहिए।
योग मुद्रा, ध्यान और आत्मिक शांति से स्वास्थ्य पर गुणात्मक प्रभाव पड़ता है। तन-मन की शक्ति बढ़ती है एवं कार्यात्मक उर्जा का भी विकास होता है। दैनिक जीवन में योग का लाभ प्राप्त करने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जीवन शैली में योग के जुड़ने से कई प्रकार के लाभ दिखने लगते हैं।
अब तो देश में योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है जिसने युवाओं को खासा प्रभावित किया है और लोग इसे अपने जीवन में अपनाने लगे हैं।
baba ramdev · lifestyle · yoga · yoga advantages · yoga guru baba ramdev
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।