Lifestyle · संग्रह · 25 Feb 2018
शादी में ये खूबसूरत दुपट्टे बना देंगे आपके लुक को स्टाइलिश
लेखक Feature Desk
गर्मी और शादी दोनों का सीजन एक बार शुरू हो गया है। ऐसे में कुछ हैवी आउटफिट पहना बहुत ही मुश्किल होता है। हर कोई शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी में सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है। लेकिन हम आपको बताएंगे की हैवी आउटफिट कैरी ना करके भी आप सबसे सुंदर और अलग दिख सकते है।
अगर आप सिंपल आउटफिट भी पहन रही हैं तो स्टाइलिश दुपट्टा आपके लुक को हैवी बना देगा। हम आपको पेस्टल से लेकर वेलवेट तक अलग-अलग तरह के कई दुपट्टे दिखा चुके हैं, अब आप नज़र डालिए हैवी दुपट्टों पर, जो स्पेशली पार्टीज़ और फंक्शन्स के लिए हैं। इन दुपट्टों का आप लहंगों से लेकर सूट्स तक, अलग-अलग कॉन्ट्रास्टिंग आउटफिट्स के साथ कैरी कर हर बार नया लुक पा सकती हैं।
गोल्डन कलर का दुपट्टा आपके ज़्यादातर आउटफिट्स के साथ जंचेगा। इस कलर का एक हैवी दुपट्टा आपके वॉर्डरोब में ज़रूर होना चाहिेए। इस सीक्विन गोल्डन दुपट्टे को आप अपने किसी भी सूट या लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
ये मेजेंटा कलर का दुपट्टा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस पर गोल्डन फ्लोरल प्रिंट किया गया है। इसे आप किसी भी कॉन्ट्रास्टिंग सूट या लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं।
हैवी लुक के लिए ये सिल्क दुपट्टा परफेक्ट है। ब्लैक से लेकर क्रीम, व्हाइट, ग्रीन कई तरह के कलर्स के साथ ये जंचेगा।
Dupattas for party look · pretty dupatta · silk dupatta · dupatta with suit · dupatta with lehenga · Stylish Dupattas · Beautiful Dupatta Designs
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।