Lifestyle · संग्रह · 1 Apr 2019
इन ड्रेसेस को पहनकर पार्टी में दिखे हॉट एंड सेक्सी
लेखक Feature Desk
अब अगर आपको खूब सारी पार्टियों में जाना है तो आपकी वार्डरोब का अपडेट होना भी जरूरी है। वार्डरोब में बदलाव न केवल आपको नया लुक देते हैं बल्कि आपको फैशनेबल व स्टाइलिश बनाने के लिए भी जरूरी हैं। इसमें कई तरह के परिधान हो सकते हैं।
हॉट रेड ड्रेस- यह वाइन रेड ड्रेस काफी हॉट है। यह आपकी सेक्सी फिगर को हाइलाइट करने के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आप चाहें तो मेकअप के लिए भी वानी के लुक को कॉपी कर सकती हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस-इन दिनों ऑफ शोल्डर ड्रेस का ट्रेंड है। कॉलेज से लेकर फ्रेशर पार्टी हो या बर्थडे पार्टी। हर दस में से तीन गर्ल्स आपको ऑफ शोल्डर में नज़र ा जाएँगी।
लैदर जैकेट :सर्दियों के लिए लैदर जैकेट सबसे ज्यादा स्टाइलिश ट्रेंड है। इन जैकेट्स का चार्म पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक है। लेदर जैकेट्स का बूट्स के साथ कांबिनेशन बेहद स्टाइलिश है। दिसंबर में जब सर्दी काफी बढ़ जाती है तब अगर रूफटॉप पार्टी में जाना हो तो लैदर जैकेट आपको फॉर्मल लुक भी देगी और आपको ठंड से भी बचाएगी। इसे मोनोक्रोम शर्ट के साथ पेयर कर आप इसे इंट्रेस्टिंग लुक दे सकती हैं। कॉलर कोई भी ट्राई कर सकती हैं।
बैकलेस ड्रेस -अगर आप हॉट के साथ बोल्ड भी दिखना चाहती हैं तो यह ड्रेस आपके लिए परफेक्ट होगी। वानी की यह ड्रेस फ्रंट से क्लासिक ब्लैक ड्रेस तो वहीं बैक से सेक्सी ड्रेस लगती है। इस ड्रेस से आपको अपने कर्व्स और बैक को हाइलाइट करने का मौका मिलेगा।
स्टाइल · फॉलो · पार्टी · हॉट:fashion · style · party
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।