Lifestyle · संग्रह · 1 Apr 2021
फूड: ब्रेड से बनाएं दही बड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी
लेखक Feature Desk
जब भी आप दही बड़ों का नाम सुते हैं तो मुंह में पानी आता है ना. शायद ही कोई होगा जिसे यह डिश पसंद न हो. लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाली उड़द की दाल नुकसानदेह होने की वजह से कुछ लोग इसको खाने से बचते हैं और मन मारकर रह जाते हैं. लेकिन हमारे पास आपकी परेशानी का हल है.
हम बताने जा रहे हैं आपको कि कैसे आप उड़द की जगह ब्रेड के बड़े बना सकते हैं. अगर आप सोच रही हैं कि ब्रेड के बड़े किस तरह से बनकर तैयार होंगे। तो ये रेसिपी जरूर आपकी मदद करेगी।
ब्रेड से दही बड़ा बनाने के लिए सामग्री
4 स्लाइस ब्रेड
3/4 कप दही
थोड़ी सी धनिया की चटनी
आवश्यकतानुसार हरी मिर्च
आवश्यकतानुसार इमली की चटनी
1 छोटा चम्मच चीनी
आवश्यकतानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकतानुसार नमक
1 छोटी चम्मच ड्राई मैंगो पाउडर
जरूरत के अनुसार किशमिश
1 बड़ी चम्मच धनिये के पत्ते
2 उबले हुए आलू
आवश्यकतानुसार काला नमक
ब्रेड दही बड़ा बनाने की रेसिपी
ब्रेड लेकर इनके भूरे किनारों को काट कर अलग रख दें। अब एक बाउल लें और आलू को मैश करें। अब इसमें हरी मिर्च, अमचूर पाउडर, किशमिश, भुना हुआ जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें। दही में चीनी मिलाकर मिक्स कर किनारे रख दें। पहले जो मसाला बनाया है उससे एक बॉल बनाएं और ब्रेड स्लाइस को कवर करके उस पर कोट करें।
एक कढाही लें और उसमें थोड़ा घी डालें। आप चाहें तो तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है। घी गर्म होने के बाद, ब्रेड के बने गोलों को डीप फ्राई कर लें। अब एक प्लेट में ब्रेड से बने इन बड़ों को निकाल लें। अब ऊपर से उसमें मीठा दही, इमली की चटनी, धनिए की चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर परोसें। चाहें तो आखिर में हरी धनिया की पत्ती और काला नमक डाल दें।
Up news · Food news · Braid dahi bade · How to make dahi braid from braid · Spicy food recipe · Khana Khazana · Cooking news · Street food
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।