Lifestyle · संग्रह · 10 Jan 2018
पेट का फैट और वजन कम करने के 10 आसान उपाय
लेखक Feature Desk
आशुतोष सहाय
अगर आप पेट की फैट और वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको जानना चाहिए की आपका वजन कितना है और आपकी लम्बाई के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए। उम्र के हिसाब से आपके शरीर पर कितना फैट ज्यादा है ये जानने के बाद आपको उसके उपायों पर विचार करना चाहिए। नीचे बताये गये उपाय belly fat reduce करने में काफी मददगार साबित होता है। तो आइए आपको बताते हैं कि weigth loss tips क्या हैं।
जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं उनको ये जानने की ज़रूरत है कि पूरे दिन में करीब 1200 से 1500 कैलोरी लेनी होती है। सुबह नाश्ते में 700 कैलोरी, दोपहर को लंच में 500 कैलोरीज़ और रात में 200 कैलोरीज़ लें। रात के वक्त हमेशा हल्का भोजन वजन घटाने और मोटापा कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित करता है।
1- रात को भारी भोजन ना करें- डिनर में पेटभरकर खाना खाना सबसे ज्यादा वजन बढ़ाता है। साथ ही सोने के कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। खाना खाने के कुछ देर बाद सो जाने पर खाना ठीक से नहीं पचता और पेट पर फैट के रूप में जमने लगता है। इसलिए रात को हमेशा हल्का खाना खाना चाहिए और खाना खाने के बाद कुछ देर बात वॉल्क पर भी ज़रूर जाना चाहिए।
2- नाश्ता ज़रूर करें- कई बार लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते। लोग डायटिंग के लिए भी खाना छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करने से वजन कम नहीं होता बल्कि आपकी भूख बढ़ेगी और ज्यादा भूख लगने पर आप ज्यादा खा सकते हैं जिससे मोटापा तेज़ी से बढ़ता है। कम खाने से शरीर में कमजोरी आने की भी सम्भावना रहती है। इसलिए हमेशा नाश्ता ज़रूर करना चाहिए और नाश्ता हमेशा पेट भरकर करना चाहिए।
3- ठीक से चबा कर खाएं- खाने को हमेशा ठीक से चबा कर खाना चाहिए। जल्दबाज़ी में खाना खाने से या सीधे निगलने से खाना पचने में ज्यादा समय लगता है और फैट बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है। अगर खाना ठीक से चबा कर खाएंगे तो उसे पचाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
4- वजन कम करने के लिए अच्छी नींद ज़रूरी- वजन घटाना के लिए ये ज़रूरी है कि शरीर को आराम मिले। शरीर को आराम देने के लिए 6 से 8 घंटे की नींद बेहद ज़रूरी है। जानकारों के मुताबिक नींद पूरी होने से वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।
5- अंकुरित मूंग दाल, काले चने और सोयाबीन दालें मददगार- वजन घटाने में अंकुरित की हुई मूंग की दाल, काले चने और सोयाबीन दालें फायदेमंद होती हैं क्योंकि इनको काने से शरीर में एनर्जी आती है और शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं।
6- रोज 10-12 गिलास पानी जरुरूी- वजन घटाने के लिए रोज़ कम से कम 3-4 लीटर पानी रोज़ पीना ज़रूरी होता है। खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पीना फायदेमंद होता है।
7- मीठा कम खाएं- मिठाइयों में ज्यादा कैलोरीज़ होती है। इसलिए अगर आपने खाना पर्याप्त मात्रा में खा लिया है तो मिठाई से परहेज़ करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में कैलोरीज़ आपके वजन कम करने के प्लान को फेल कर सकती हैं।
8- मैदे वाली ब्रेड, तेलीय खाने से बचें- मैदे वाली ब्रेड और चावल खाने के बजाय ब्राउन राइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। फास्ट फूड और ज्यादा तला मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। फास्ट फूड में कैलोरीज़ ज्यादा होती हैं और इसके हज़म होने में ज्यादा वक्त लगता है। इसीलिए चर्बी और वजन तेज़ी से बढ़ती है।
9- खाते समय कैलोरीज़ की काउंटिंग ज़रूरी- एक रोटी में 80 कैलोरीज़ होती है। एक छोटी बाउल चावल में करीब 80 कैलोरीज़ होती है। एक अंडे में करीब 80 कैलोरीज़ होती है। एक कप चाय और कॉफी में 80 से 100 कैलोरीज़ होती हैं। एक कटोरी दाल में करीब 80 कैलोरीज़ होती है। एक सेब और एक संतरे में भी 80-80 कैलोरीज़ होती है। बस ध्यान रखें। अगर आप दिन में 1500 कैलोरीज़ से ज्यादा ले रहे हैं तो वजन बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है।
10- योगा और एक्सरसाइज़ जरूरी- शरीर को चुस्त रखने और जमा फैट को बर्न करने के लिए योगा या एक्सरसाइज़ ज़रूरी है। व्यायाम से बॉडी एक्टिव रहती है। साइकलिंग, दौड़ने, तैराकी, रस्सी कूद और लॉंग वॉल्क भी फायदेमंद होती है। इससे शरीर की सभी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं।
reduce fat · weightloss tips · how to reduce belly fat · how to reduce belly fat by exercise · how to lose belly fat at home · how to reduce belly fat in 7 days · how to reduce belly fat for men · how to lose belly fat naturally
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।