आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Lifestyle · संग्रह · 11 Feb 2018

इस गर्मी में दिखना है स्टाइलिश, ऐसे करे ड्रेसअप

लेखक Feature Desk

सर्दियां खत्म हो गई है और गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। गर्मी में कपड़ों को लेकर एक बड़ी सुनौती सामने खड़ी रहती है। जिसको लेकर खासकर लड़कियों में टेंशन होती है। गर्मी में कपड़े चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अक्सर ये देखकर कपड़े चुनने पड़ते हैं कि वो स्टाइलिश भी हों और आरामदायक भी। खुदको रखे ट्रैवल लुक के कंफर्ट और क्‍लासी अंदाज में क्योकि फैशन का यही स्‍टाइल इन गर्मियों में बनेगा। ट्रेंड हल्के कपड़े और कैजुअल फुटवेयर के साथ फैंसी एक्‍सेसरीज का परफेक्‍ट मैच गर्मियों में भी आपको आराम देने के साथ ही स्‍टाइलिश दिखने में भी मदद करेगा। समर लुक में क्‍या होगा खास इसी का एक अंदाज हम बता रहे हैं आपको..

1. स्कॉर्फ और एविएटर- अपने ट्रैवल लुक और ग्‍लैमरस बनाने के लिए डार्क शेड के सन ग्लास पर लाइट कलर का स्कार्फ मैच करें या फिर एविएटर और स्कार्फ भी एक अच्‍छा कॉम्बिनेशन बन सकता है।

2. गर्मी में लंबी और खुली मैक्सी ड्रेस पहनना अच्छा रहेगा। आप कलर का चुनाव अपने हिसाब से कर सकती हैं। वैसे गर्मी में हल्के रंगों का चयन करना ही अच्छा रहेगा।

3. ट्राइबल प्रिंट पैंट के साथ बॉयफ्रेंड शर्ट- ट्राइबल प्रिंट पैंट इस सीजन के फैशन का सबसे कूल लुक बनने वाले हैं। इसे आप बॉयफ्रेंड शर्ट के साथ मैच करें। यह आपके ट्रैवल लुक को स्टाइलिश बनाएगा और आपके लिए भी आरामदायक रहेगा। आप ट्राइबल प्रिंट वाली प्लाजो पैंट भी पहन सकती हैं जिसे आप टैंग टॉप या फिर क्रॉप टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं।

4. कॉटन कुर्ता- अब आप आराम से अपने वॉर्डरोब में रखें कुर्ते को पहन सकती हैं। गर्मियों में कॉटन फैब्रिक आपकी स्किन के लिए अच्छा होता है। तो आप भी समर में कॉटन कुर्ता कैरी करें।

Fashion · Summer Trend · Travel Look · wedges

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।