Travel · संग्रह · 26 Jan 2019
घूमने के हैं शौकीन, तो क्या कभी गए हो आप इन 6 जगह
लेखक Feature Desk
दिल्ली वाले खाने और घूमने के बेहद शौकीन होते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि एक दिन की छुट्टी में कहां निकला जाए। तो चलिए, आज आपको बताते हैं कि आप एक दिन में कहां-कहां जा सकते हैं।
नैनी झील - ये झील दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में है और यहां आप कम पैसों में शिकारे का मजा भी ले सकते हैं। ये झील सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलती है।
तिल्यार लेक - ये झील रोहतक में है जो दिल्ली के पीरागढ़ी से 55 किलेमीटर की दूरी पर है। इस लेक में आप वोटिंग का भी मजा उठा सकते है। इस झील के आसपास का वातावरण काफी शांत है। यहां खाने का भी अच्छा बंदोबस्त है तो फैमिली ब्रेक के लिए यह जगह अच्छी है।
सूरजकुंड झील - दूनियाभर में मेले के लिए मशहूर सूरजकुंड में एक झील भी है जो बेहद खूबसूरत और शांत है। ये झील दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य में है। इस झील को 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने बनवाया था. वीकेंड एंजॉय करने के लिए यह भी एक बेहतरीन जगह हो सकती है।
दमदमा लेक - हरियाणा के गुड़गांव में स्थित ये झील फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए बेस्ट जगह है। यह दिल्ली से महज 60 किलोमीटर दूर स्थित एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है। यहां आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
ओखला बर्ड सैंक्चुअरी - दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सैंक्चुअरी में आपको 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगीं। साथ ही कुछ ऐसे पक्षी देखने को मिल जाएंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे।
सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी - दिल्ली में धौला कुआं से बमुश्किल 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी दिल्ली-एनसीआर वालों के सबसे पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। इसे भारत के प्रमुख पक्षी अभयारण्यों में से एक माना जाता है।
Beautiful place in Delhi · travel · tour · delhi place
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।