आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Travel · संग्रह · 2 Mar 2021

परिवार ने बनाया है आध्यात्मिक जगह जाने का प्लान, तो बताएं ये जगहें आप भी हो जाएंगे ख़ुश

लेखक Feature Desk

अगर आप अपने घरवालों को घूमाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता भी अच्छी जगहों पर घूमें, नई-नई चीजों को देखें, तो कुछ जगह ऐसी हैं, जहां उन्हें अध्यात्म और मस्ती दोनों मिल सकती हैं। इससे आपके घरवाले काफी खुश हो सकते हैं। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।

पुष्कर

आप अपने घरवालों को राजस्थान में स्थित पुष्कर लेकर जा सकते हैं। यहां आपको भारत के एकमात्र मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। वहीं, यहां वराह घाट पर होने वाली शाम की आरती आपका मन मोह लेगी। यहां आपको 500 से ज्यादा मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां आप रत्नागिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर भी जा सकते हैं। साथ ही यहां कुदरत के कई अनोखे नाजरे भी आप देख सकते हैं। आप आप कालाबेलिया नाच, हॉट एयर बलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऋषिकेश

बात जब अध्यात्म और घूमने की आती है, तो सबसे पहला नाम ऋषिकेश का आता है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित ये जगह काफी मशहूर है। यहां काफी दूर-दराज से लोग हर हफ्ते अपने छुट्टियों में पहुंचते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर से लेकर घूमने की कई जगह मिल जाएंगी। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, बंजी जपिंग और क्लिफ डाईविंग कर सकते हैं। ये जगह शांति के लिए भी जानी जाती है। काम की थकान के बीच आप यहां अपने घरवालों संग सुकून के पल भी बिता सकते हैं।

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये मुंबई से लगभग 250 किलोमटर दूर है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, झरने देख सकते हैं, प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं। इसके अलावा यहां राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। जहां आपको रोमांच और अध्यात्म दोनों मिल जाएंगे। यहां आप विल्सन पॉइंट से सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। यहां आप महाबलेश्वर शिव मंदिर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आपको आनंद मिल सकता है।

हंपी

हंपी भी घरवालों के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। अगर आप शांति वाली जगह पसंद करते हैं, तो फिर हंपी उनमें से एक जगह है। यहां तुन्गभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में आपको दूर-दूर तक पहाड़ियां दिखेंगी। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप सनापुर झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां आप विरूपाक्ष मंदिर, रॉक क्लाइंबिंग, हाथियों का तबेला और क्लिफ जपिंग भी जा सकते हैं।

Travel · Spritual places · family tour trip · Travel news · ट्रैवल · आध्यात्मिक जगह · परिवार ट्रिप · ट्रैवल समाचार

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।