आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Travel · संग्रह · 26 Mar 2021

Holi celebrations: होली मनाने के लिए जाएं इन जगहों पर, हमेशा याद रहेंगे ये पल

लेखक Feature Desk

इस महीने सब में होली को लेकर बहुत उत्साह है. कोई दोस्तों के घर होली मनाने की सोच रहा है तो कोई डेस्टीनेशन होली मनाने की.अब ज़ाहिर है जो बाहर होली मनाने का सोच रहे हैं उन्हें जानने की इच्छा होगी कि आखिर जाएं कहां. फिक्र मत करिए हम आपको बताएंगे इंडिया की ऐसी जगहें जहां आपकी होली यादगार बन जाएगी.

मथुरा

अगर आप मथुरा के आस पास रहते हैं तो आपके लिए मथुरा होली के जश्न के लिए सबसे अच्छी जगह है. यहां की खास बात यह है कि यहां होली का आयोजन एक महीने पहल स शुरू हो जाता है.मथुरा में आपको होली की सारी परंपरागत रस्मों को देखने का मौका मिलेगा.

असम

अगर आपको उत्तर की होली से अलग तरह की रस्मों की होली देखनी है तो आप असम का रुख कर सकते हैं. असम में दो दिनों तक होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे डोल जात्रा के रूप में जाना जाता है। यहां होली बिल्कुल उत्तर भारत की तरह ही मनाई जाती है। जैसे उत्तर भारत में पहले दिन होलिका दहन किया जाता है, ठीक वैसे ही असम में पहले दिन मिट्टी की झोपड़ी जलाते हैं। जबकि दूसरे दिन यहां भी रंगों की होली खेली जाती है।

मणिपुर

अगर आप इस बार घर से दूर कहीं अच्छी जगह पर होली मनाने की सोच रहे हैं, तो फिर आप मणिपुर जा सकते हैं। यहां योसंग त्योहार और होली का उत्सव छह दिनों तक चलता है। यहां खाने-पीने के कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आपको मिल सकते हैं। काफी संख्या में लोग होली मनाने हर साल यहां जाते हैं।

केरल

केरल को लोग बस हरियाली व समुंद्र की तरह ही देखते हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरत होगी कि केरला में भी होली का त्योहार बड़ी धूम से मनाया जाता है. केरल में होली को मंजुल कुली और उक्कुली के रूप में जाना जाता है। यहां जाकर आप होली का नया अनुभव ले सकते हैं।

कर्नाटक

जिस तरह घूमने के लिहाज से कर्नाटक काफी सही जगह है। ठीक वैसे ही होली का त्योहार मनाने के लिए भी ये जगह काफी सही है। हंपी की होली यहां सबसे अलग और खास होती है। हंपी में भी होली का त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस होली उत्सव में शामिल होते हैं।

Holi · Holi festival · Holi celebration places · Holi dance · Destination holi · Mathura holi · Kerala holi · Karnataka holi

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।