आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Travel · संग्रह · 18 Feb 2018

बिना वीजा करें इन 6 देशों की सैर

लेखक Feature Desk

विदेशों में घूमना हर कोई चाहता है लेकिन विदेशों में जाने के लिए वीजे की जरूरत होती है। जिसके लिए लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन दुनिया में ऐसे भी देश है जहां भारतीय नागरिकों को जाने के लिए वीजे की जरूरत नहीं है। ऐसे ही 07 देशों के बारे में जानते हैं। यहां भारतीय नागरिक 35 डॉलर यानी करीब 2200 रुपये देकर वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं।

नेपाल

भारत के पड़ोस में स्थित नेपाल जाने के लिए भी आपको वीजे की जरूरत नहीं है। वहां जाने के बाद अधिकतम 150 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाको में सफर करने का दिल हो तो बस नेपाल की तरफ बढ़ चलिए नेपाल में जाने के लिए आपके पास कोई भी फोटो आइडी होनी चाहिए।

मॉरीशस

भारतीय नागरिक को यहां अधिकतम 60 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत मिलती है। मॉरिशस के सी फूड की तो बात ही कुछ और है।

फिजी

फिजी अपने सुंदर बीचों के लिए प्रसिद्ध है। वहां जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। अगर आपको फिजी जाना है तो बस तैयारियां शुरु कर दीजिए

जॉर्डन

जॉर्डन में भारतीय नागरिकों को 2 हफ्ते के लिए वीजा ऑन अराइवल मिलता है।

जमैका

जमैका जाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के वीजा की कोई जरुरत नहीं है। बस आपको अपना पासपोर्ट लेना है और जमैका के लिए उड़ान भरनी है।

कंबोडिया

कंबोडिया जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को तो पूरा विश्व जानता है। वहां पहुंचने के बाद इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम 30 दिनों के लिए कंबोडिया भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।

six countries · visa on arrival · visa debit card · visa on arrival facilityvisa gift card · visa indian passport · indian visa on arrival · indian visa fees

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।