आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Travel · संग्रह · 2 Mar 2021

ये हैं दिल्ली के ऐसे बाज़ार, जहां आपको सस्ते में मिलेगा महंगा सामान

लेखक Feature Desk

सामान्य वर्ग के लोगों को ऐसे बाज़ार की तलाश होती है जहां सस्ते में अच्छा सामान मिल जाए. अगर आप ऐसी ही किसी बाज़ार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ही हैं दिल्ली के ये बाज़ार. दिल्लीवाले तो इन बाज़ारों में खरीदारी करते ही हैं लेकिन बाहर से भी बहुत लोग यहां शॉपिंग करने आते हैं. उधर, कुछ लोगों को इन बाज़ारों का पता नहीं होता लेकिन अब हमने आपको बता दिया है.

आइए जानते हैं इन बाज़ारों के बारे में.

टैंक रोड - अगर आपको अपने नाप की जींस नहीं मिल रही है या आपकी पसंद की जींस कहीं नहीं है, तो फिर आप दिल्ली में स्थित टैंक रोड जा सकते हैं। यहां आपको सभी ब्रांड, नाप और सभी आकार की जींस आसानी से मिल जाएंगी और वो भी अच्छे दामों पर। यहां लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने आते हैं, और अपनी पसंद की जींस ख़ुशी-ख़ुशी लेकर जाते हैं।

सरोजिनी नगर- बात जब महिलाओं की शॉपिंग की आती है, तो उनकी कई ऐसी चीजें चाहिए होती हैं, जो कई बार आम मार्किट में नहीं मिल पाती। कई बार उनकी पसंद इतनी अलग होती है कि उन्हें अपनी चीज के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, लेकिन यहां हम आपको बता दें कि महिलाओं के लिए सरोजिनी नगर की स्ट्रीट शॉपिंग काफी मशहूर है। यहां महिलाओं के कपड़े सस्ते में और न्यू डिजाइन के आसानी से मिल जाते हैं। लेडीज़ यहां से ख़ुश होकर जाती हैं.

नई सड़क- किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं, तो अगर आपको अपने लिए या अपने बच्चों के लिए कोई किताबें नहीं मिल रही हैं। तो फिर आप नई सड़क का रूख कर सकते हैं। यहां आपको सभी किताबें बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी और वो भी अच्छे दाम पर। यहां पुरानी से पुरानी और नई से नई किताबें मिलती हैं।

खारी बावली- खाने-पीने का शौकीन कौन नहीं होता? हर कोई चाहता है कि वो घर पर जो भी खाना बनाए उसमें स्वाद आए, जिसके लिए आपको अच्छे मसालों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार हमें बाजारों में अच्छे मसाले नहीं मिल पाते। ऐसे में आप दिल्ली में स्थित खारी बावली जा सकते हैं। यहां आपको तमाम तरह के अलग-अलग मसाले मिल जाएंगे, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

चांदनी चौक-  आपके घर में शादी या कोई अन्य फंक्शन है, और आपको कपड़े लेने हैं। तो फिर आपके लिए चांदनी चौक से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती है। यहां दूल्हा-दुल्हन के कपड़े समेत हर किसी के कपड़े आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आप खाने-पीने के शौकीन है, तो आपके लिए सबसे सही जगह दिल्ली का चांदनी चौक है। यहां आपको पराठे, टिक्की, चाट, गोलगप्पे और कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। साथ ही बगल में स्थित जामा मस्जिद में आप मांसाहारी खाने का स्वाद भी ले सकते हैं।

Travel · Delhi market · cheap price market in delhi · Shopping spot · Delhi famous markets · Travel news · ट्रैवल · दिल्ली बाज़ार

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।