आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Travel · संग्रह · 27 Feb 2018

इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं गर्मियों की छुट्टियां

लेखक Feature Desk

सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे समाप्त हो चुका है और गर्मियों की धमक दिखने लगी है। इस मौसम में हर कोई गर्मी से बचने अौर रिलैक्स होने के लिए कूल जगहों पर जाना पसंद करते हैं। खासकर जब बात बच्चों की छुट्टियों की अाती हैं तो वह भी अपनी इन वेकेशन को एन्जॉय करने के लिए पहाड़ों की सैर, खूबसूरती और कूल जगहों का चुनाव करते हैं। इसलिए आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारें में बताएंगे, यहां पर अाप वेकेशन को एन्जॉय करने के साथ ठंडक का एहसास भी कर सकते हैं। तो आइए जानते है इन जगहों के बारे में...

औली, उत्तराखंड

औली उत्तराखण्ड का एक भाग है। यह जगह काफी शांत और सुकून भरी होने के कारण पर्यटक यहां पर अप्रैल से ही घुमने के लिए अाने लगते हैं। चारों तरफ बर्फ से ढके रहने के कारण यहां का टेंपरेचर 7-17 डिग्री रहता है।इसलिए यह जगह आपके लिए वेकेशन को एन्जॉय करने के लिए बेस्ट हैं।

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है। यह चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हैं। यहां पर देखने के लिए बहुत सी गुफाएं, जंगल और बैम्बू फॉरेस्ट हैं। गर्मियों के मौसम में यहां आकर आप ठंडक महसूस करेंगे।

मोन, नागालैंड

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए प्लान कर रहें है तो मॉन, नगालैंड जाएं। यहां पर अप्रैल के पहले वीक में नए साल का स्वागत एलेआन्ग फेस्टिवल कोन्याक नागा को सेलिब्रेट करके किया जाता है। जिसमें डांस, म्यूजिक और कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं।

साराहान, हिमाचल प्रदेश

घूमने के लिए अाप अप्रैल माह में साराहान जाएं। चारों ओर पहाड़ियों से घिरी यह जगह हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। यहां पर एक पार्क एेसा है जो पक्षियों की ब्रीडिंग के लिए मशहूर है। यहां पर सारा साल टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है।

कदमत आइलैंड, लक्षद्वीप

कदमत आइलैंड की नेचुरल ब्यूटी देखने में बहुत ही खूबसूरत है। लक्षद्वीप का यह 3.12 स्क्वेयर किमी के एरिया में फैला बहुत ही छोटा-सा आइलैंड है। यहां पर आने वाले टूरिस्ट को ड्राइविंग, स्नॉकर्लिंग और स्वीमिंग जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं।

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी वर्षों से कला, संस्कृति, सभ्यता का प्रतीक रहा है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में भी इस स्थान का अपना ही महत्व है। यहां पर स्वामी विवेकानंद ने 3 दिनों तक तपस्या की थी। यहां पर देखने के लिए गांधी मेमोरियल भी है। अप्रैल माह में यहां पर घूमने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट अाते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

बारिश का मौसम में दार्जिलिंग जाने का अलग ही मजा है। दार्जिलिंग शहर पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहां पर होने वाली चाय की खेती पूरी दुनिया में मशहूर है। बारिश के मौसम में यहां पर काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां पर आप टॉय ट्रेन का भी लुत्फ ले सकती हैं। टॉय ट्रेन दार्जिलिंग के पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

वायनाड, केरल

अगर अाप अपने मूड को रिफ्रेश करने के लिए घूमने जाना चाहते हैं तो वायनाड जाएं। यहां के हरे-भरे पहाड़, खुशबू बिखेरते इलायची, वनीला, कॉफी और चाय पीने से अापका मूड फ्रेश हो जाएगा अौर अच्छे से छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं। इसे पुरानी जनजातियों का गढ़ भी कहा जाता है।

कलीमपोंग, पश्चिम बंगाल

आपके ट्रिप को रोमांचक बनाने के लिए कलीमपोंग जाएं। यह जगह पश्चिम बंगाल में स्थित है। अप्रैल में यहां पर दूर-दूर से पर्यटक अाते हैं। यहां पर अाप जंगलों में रेड पांडा और ब्लैक बियर भी देख सकते है। यहां की खूबसूरत वादियां देखने लायक हैं।

winter season · summer · holiday · mountain · vacation · Auli · Uttarakhand · Panchamari

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।