आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

Travel · संग्रह · 27 Apr 2019

इन दिनों अगर आप दक्षिण भारत घूमने का मन बना रहे हैं तो कर्नाटक के गोकर्ण जा सकते हैं।

लेखक Feature Desk

दक्षिण भारत के कोंकण तट पर स्थित गोकर्ण कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले का एक खूबसूरत शहर है। समुद्री आबोहवा और प्राकृतिक आकर्षण(लंबे तट, मुलायम रेत, सूर्योदय-सूर्यास्त) के बल पर यह दक्षिण शहर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचता है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच आराम फरमाना किसी लग्जरी एहसास से कम नहीं। दूर-दूर तक फैले समुद्री तट और एक श्रृंखला से लगे नारियल और केले के पेड़ इस स्थान को खास बनाने का काम करते हैं।

ओम बीच: गोकर्ण में ओम बीच काफी प्रसिद्ध है। इसके आकार को देखते हुए इसे ओम बीच कहा जाता है। अपनी खूबसूरती और शांति के लिए लोकप्रिय यह बीच वाटर स्पोर्टस के लिए भी जाना जाता है। इस बीच पर तैराकी करना भी बहुत आसान है।

हाफ मून बीच: से दक्षिण दिशा की ओर बसा पैराडाइज बीच गोकर्ण का एक औऱ खूबसूरत समुद्री तट है जहां की सैर का प्लान आप बना सकते हैं। यह एक प्रदूषण मुक्त तट है जहां का ताजा हवा को महसूस कर सकते हैं। चूकिं यह एक चट्टानी बीच है इसलिए आप तैराकी करना मुश्किल भरा हो सकता है। पैराडाइज बीच साल के आधे महीने बंद रहता है। यह तट वैकल्पिक रूप से फूल मून बीच के नाम से भी जाना जाता है। पीक सीजन के दौरान यहां ज्यादा आनंद का अनुभव किया जा सकता है। आप यहां आसपास लजीज सी-फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

you · enjoy · gokarna · beaches · karnataka

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।