आपका शहर

हर शहर की अपनी खबरें।

नोएडा · संग्रह · 30 Mar 2017

नोएडा में 5 रुपये में मिलता है भर पेट खाना

लेखक Alok Verma

क्या आपने कभी पांच रूपये की संपन्न थाली से पेट भरा है? आज के युग में जहाँ पांच रूपये जैसी मामूली रकम के सहारे साफ़ पानी मिलना भी दूभर है वहीं नोएडा जैसे शहर में एक शख्स जरूरतमंदों को भर पेट खाना खिलाता है। आईये मिलाते है आपको इस नेक दिल इंसान से...

नोएडा के सैक्टर-29 में पिछले 2 साल से चल रही है दादी की रसोई। ये कोई सरकारी रसोई नहीं बल्कि अपनी माता से प्रेरणा लेकर बनाई गई रसोई है। जिस पर मात्र 5 रुपये में खाना मिलता है। और नोएडा जैसे शहर में यदि आपको पांच रुपये में खाना मिल जाए तो आप जरुर कहेंगे कि काश ऐसा हमारे शहर में भी पांच रुपये में खाना मिल सकता। रसोई को पिछले दो साल से चला रहे अनुप खन्ना जी बताते हैं कि खाने में लोगों की डिमांड पूरी की जाती है और हर रोज अलग-अलग सब्जी देशी घी में बनाई जाती  है। और साथ में अचार भी परोसा जाता है। क्या अमीर क्या गरीब हर कोई यहां का खाना जरूर खाना चाहता है।  

अनुप खन्ना मेडिकल स्टोर चलाते है और दोपहर को 12 बजे से 2 बजे तक लोगों को पांच रुपये में खाना खिलाते है। स्कूल से घर लौटते बच्चे भी देशी घी में बना हुआ खाना खाकर ही घर पर जाते है।  

स्कूल से घर लौटते बच्चे भी देशी घी से बना खाना खाते हैं,  तो वहीं नौकरी कर रहे लोग भी खाना खाने में कोई गुरेज नहीं करते। कुछ लोग तो ऐसे भी है कि जो अपना खाना खाने के बाद मात्र स्वाद के लिए एक प्लेट तो जरुर खाते है।

पांच रुपये में दादी की रसोई केवल अर्थिक रुप से कमजोर लोगों को खाना ही मौहेया ही नहीं करवाती बल्कि उनके आत्म सम्मान को भी कोई ठेस नहीं पहुंचने देती। इसलिए यहां खाना मुफ्त नहीं बल्कि पांच रुपये की मामुली कीमत पर दिया जाता है।

Noida · Noida news · Delhi ncr · food joints in noida · restaurant in noida · best food truck noida · best food noida · noida healthy food

यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।