Allahabad · संग्रह · 10 Mar 2017
इलाहाबाद: होली के रंग से महिलाओं को ’डरना’ जरुरी?
लेखक Alok Verma
इलाहाबाद: महिला दिवस पर सबने अलग -अलग तरीके से महिलाओं के प्रति अपना सम्मान जताया। पुरुषों ने अपने जीवन में उनकी अहमियत बताई।
इलाहाबाद: महिला दिवस पर सबने अलग -अलग तरीके से महिलाओं के प्रति अपना सम्मान जताया। पुरुषों ने अपने जीवन में उनकी अहमियत बताई।
पर क्या पुरे साल में केवल एक दिन ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना सही है?
महिला दिवस के चंद दिनों बाद ही "बुरा न मानो होली है" के स्लोगन फिर सुनाई देने लगे हैं। इसे लेकर हमने संगम नगरी इलाहबाद की महिलाओं से जानने की कोशिश की कि क्या होली पर वो सुरक्षित महसूस करती हैं? हमने 4 सवाल 20 से 28 वर्ष की लड़कियों और महिलाओं से पूछे-
1- होली के दिन आप खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती हैं?
2- आप शहर में होने वाले होली पार्टी में जाती हैं?
3- क्या कभी आपके किसी अपने या अपरिचित ने होली के दौरान आपसे कोई छेड़खानी या अभद्रता की है?
4- क्या आप होली के दिन शहर में अकेले यात्रा करना सुरक्षित मानती हैं?
जब NYOOOZ इलाहबाद की टीम ने इलाके की लड़कियों और महिलाओं से इस बारे में पुछा तो अचंभित करने वाले जवाब मिले जिससे लोगों, खासतौर से पुरूष वर्ग की कथनी और करनी में फर्क साफ़ नज़र आता है।
हमारे पूछे गए सवालों के जवाब में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने कहा कि वो होली के दिन खुद को घर के अंदर या बाहर, सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं।
करीब 18 फीसदी महिलाओं ने खुद को घर में सुरक्षित बताया जबिक 2 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि वो होली के दिन शहर में अकेले होली पार्टी में शामिल हुई हैं और 98 फीसदी का कहना था कि वो त्यौहार के दिन बाहर जाना पसंद नहीं करती हैं।
60 फीसदी महिलाएं और लड़कियां अपनों के द्वारा छेड़ खानी की शिकार हुईं जबकि 30 प्रतिशत अपरिचितों के द्वारा और केवल 10 प्रतिशत ही सौभाग्यशाली थीं जो सुरक्षित थीं।
महिला दिवस पर जो माँ, बहन, बेटी उनको दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का अवतार नज़र आ रहीं थीं, होली आते ही उनकी नज़रों पर न जाने कौन सा रंग चढ़ जाता है की उनकी घर की महिलाएं खुद को, अपनों के बीच भी असुरक्षित महसूस करती हैं।
इन आंकड़ों के आधार पर आप खुद ही तय कर सकते हैं कि संगम नगरी इलाहाबाद की होली से महिलाओं का डरना जरुरी है या नहीं?
holi · holi colors · women day · women · festival of colors · colors
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।